यूपी के महोबा में 65 साल की महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला लाल मिर्च पाउडर

महोबा, 25 जुलाई: यूपी के महोबा में 65 साल की महिला से घर में घुसकर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला के विरोध करने पर दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया और फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधा सिंह मौके पर पहुंचीं और पीड़िता से पूछताछ कर पुलिस टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।

65 year old woman misdeeds in mahoba uttar pradesh

गांव के चार दबंगों पर दरिंदगी का आरोप

मामला कबरई थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने घर में लेटी हुई थी। आरोप है कि गांव के चार दबंग लक्ष्मण, राजू, डिब्बी और बबलू घर पर आए और उन्होंने महिला से दरिंदगी की। महिला के विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद भी चीखने, चिल्लाने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डालकर फरार हो गए।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने एसपी सुधा सिंह को बताया कि उसके साथ दो लोगों ने रेप किया और मार-पीटकर नाजुक अंग में मिर्ची जैसा पदार्थ भी डाल दिया। एसपी सुधा सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत के अनुसार उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। नाजुक अंग में मिर्चा जैसा कुछ पदार्थ डालने की भी बात महिला ने बयान में कही है। एसपी ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+