महिला ने फेसबुक पर युवक से की दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ठगे हजारों रुपए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने 49 वर्षीय एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर हजारों रुपए ठग लिए। दरअसल मुंबई की एक महिला ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसे उसने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस शख्स को धमका कर महिला उससे पैसे ठगने लगी। महिला उससे 10 हजार रुपये की जबरन वसूली कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पीड़ित शख्स से पैसे मांगे। इसके बाद युवक ने खार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक वह शख्स आरोपी से फेसबुक पर मिला और दोनों में दोस्ती हो गई। 24 अप्रैल को, उसने पीड़िता को अपना नंबर दिया और वे व्हाट्सएप पर बात करने लगे।
कथित तौर पर उस व्यक्ति को महिला का एक वीडियो कॉल आया, जिसमें उसने कुछ भी नहीं पहना था। उसने वीडियो कॉल के जरिए उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे रिकॉर्ड कर लिया। महिला ने शुरू में उस शख्स से 5,000 रुपये मांगे। जो उसने दे दिए। इसके बाद महिला ने फिर पीड़ित से फिर से उतनी ही राशि की मांग की। जब उसने दस हजार रुपये और मांगे तो उस व्यक्ति ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
रिपोर्टों के अनुसार, आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 385 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को चोट के डर से डालना) और 66 ई (गोपनीयता का उल्लंघन) और 67 ए ( यौन स्पष्ट कार्य, आदि वाली सामग्री को प्रसारित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications