क्या माझी लाड़ली बहन योजना के चलते बंद हो जाएगी अन्य योजना? जानें क्या बोली महाराष्ट्र सरकार
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना शुरू की है। इस योजना से अब तक 1.59 करोड़ महिलाएं लाभान्तिव हो चुकी हैं। इस योजना के चलते महाराष्ट्र सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रदेश सरकार अन्य किसी योजना को बंद कर देगी?
दरअसल, मंगलवार को आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों के लिए आपातकालीन निधि की मंजूरी पर रोक लगाने के लिए एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया था लेकिन विपक्षियों की आलोचना के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया। इसके बाद ही दावा किया जाने लगा कि महाराष्ट्र सरकार माझी लड़की योजना के कारण बढ़े वित्तीय बोझ को कम करने के लिए अन्य किसी योजना को बंद कर देगी।

हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' के कारण कोई अन्य वित्तीय सहायता योजना नहीं रोकी जाएगी।
महाराष्ट की शिंदे सरकार ने बयान जारी कर उन खबरों का खंडन किया है जिसमें ये दावा किया गया था कि किसानों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बंद कर दी जाएगी। सरकार ने साफ किया कि ऐसी सहायता के लिए पर्याप्त प्रावधान है और असुविधा से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर आपातकालीन निधि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना'
'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' के तहत अब तक 1.59 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 4,887 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। इस योजना का लक्ष्य कुल 2.5 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के लिए नामांकन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये जमा किए जाएंगे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications