महाराष्‍ट्र में बढ़े भाषा विवाद के बीच संजय राउत क्‍यों एक्‍ट्रेस और क्रिकेटर्स पर हुए आगबबूला?

Maharashtra Hindi controversy: महाराष्ट्र में स्कूलों में हिंदी भाषा की तीसरे विषय के तौर पर अनिवार्यता को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दादर स्थित साने गुरुजी और आईईएस स्कूल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को कथित तौर पर अनिवार्य करने के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर फिल्‍मी सितारों और क्रिकेटर्स पर संजय राउत आगबबूला हो गए हैं।

sanjay raut

पहले बता दें केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के त्रिभाषा फार्मूले के तहत महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने स्‍कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षा तक हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी विषय पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि सरकार ने अपने आदेश ये भी कहा है कि अगर एक कक्षा में 20 बच्‍चे किसी और भाषा को तीसरे विषय के तौर पर पढ़ना चाहते हैं तो उनके लिए उस विषय को पढ़ाने का प्रबंध किया जाएगा। सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। संजय राउत ने भी इस पर विरोध जताते हुए राज्‍य सरकार के साथ एक्‍टर और किक्रेटर्स को घेरा है।

राउत का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि हिंदी भाषी राज्यों में पहले से ही हिंदी स्कूल बंद हो रहे हैं, उन्हें पहले वहां ध्यान देना चाहिए। राउत ने कहा, "मुंबई और महाराष्ट्र में पहले से ही हिंदी समृद्ध है, हमें कभी हिंदी सिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ी।"

कलाकारों और क्रिकेटरों से संजय राहत ने किए ये सवाल

संजय राउत ने नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित जैसे लोकप्रिय कलाकारों और मराठी क्रिकेटरों की इस मामले पर चुप्‍पी पर गुस्‍सा जताते हुए सवाल पूछा है। कि "जब मराठी पर हमले हो रहे हैं, तब आप सब कहां हैं? आप क्यों नहीं बोलते?" संजय राउत ने कहा, "मराठी जनता ने आप पर तालियां बजाई हैं, आपको कंधों पर उठाकर नचाया है और आज जब मराठी भाषा पर हमला हो रहा है, तब आप सब चुप क्यों हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+