Girija Raut: 'जबरन गोमूत्र पिलाया', कौन है उद्धव ठाकरे के करीबी Vinayak Raut? जिन पर बहू ने लगाए संगीन आरोप

Vinayak Raut Daughter-in-law News: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिवसेना (UBT) के सीनियर नेता और उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद विनायक राउत और उनके परिवार पर सगी बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में राउत और पूरे परिवार पर बहू गिरिजा राउत ने FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत पूर्व सांसद विनायक राउत, उनकी पत्नी, बेटे गितेश राउत समेत दो तांत्रिक को नामजद किया है।

who-is-vinayak-raut-shiv-sena-ex-mla

कौन हैं विनायक राउत? जिनकी बहू ने लगाया जादू-टोना करने का आरोप

बता दें कि विनायक राउत महाराष्ट्र की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे लंबे समय तक शिवसेना का हिस्सा रहे और बाद में पार्टी टूटने के बाद उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना (यूबीटी) में बने रहे।

विनायक राउत रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। शिवसेना उद्धव गुट में उनकी बेहद मजबूत पकड़ है। इतना ही नहीं विनायक राउत का नाम उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में लिया जाता रहा है।

'7 साल तक अत्याचार, कमरे में बंद किया, भूखा-प्यासा रखा' बहू गिरिजा राउत का आरोप

बहू गिरिजा राउत ने मीडिया के सामने आकर दावा किया है कि शादी के बाद पिछले सात सालों से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, संतान न होने पर उसे अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर कथित तौर पर जबरन गोमूत्र पिलाया गया और उसके बाल तक खींचे गए।

गिरिजा राउत ने अपने ससुर विनायक राउत और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कई बार उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाता था और खान- पानी तक नहीं दिया जाता था। छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

पारिवारिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से सब सहती रहीं

गिरिजा का आरोप है कि शादी के कई साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो पूरा दोष उन पर मढ़ दिया गया। इसके बाद परिवार उन्हें तांत्रिकों के पास झाड़ फूंक के लिए ले गया, जहां अंधविश्वास के नाम पर बार-बार प्रताड़ित किया गाय। पीड़िता गिरिजा राउत ने कहा कि वह लगातार यह सब सहती रहीं, क्योंकि उनका परिवार सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित है और उन्हें डर था कि शिकायत करने पर बदनामी होगी।

पति ने हनीमून पर बनाई दूरी, कहा- करीब आए तो मौत हो जाएगी

गिरिजा ने अपने पति गीतेश राउत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने ऊटी गए थे, लेकिन वहां उनके पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

मीडिया से बात करते हुए बताया कि बाद में जब दोनों ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थें उस दौरान भी पति ने उनसे दूरी बनाए रखा। यहां तक की वो उनसे बातचीत तक नहीं करते थे। गिरिजा के मुताबिक, गीतेश राउत का कहना था कि अगर दोनों एक-दूसरे के करीब आए तो उनकी मौत हो जाएगी।

विनायक राउत ने कभी साथ नहीं दिया

गिरिजा का कहना है कि परिवार के बड़े और मुखिया होने के बावजूद विनायक राउत ने कभी उनका साथ नहीं दिया और ना ही कभी उनका पक्ष लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घर में जो कुछ भी होता रहा, उसके बारे में पूर्व सांसद को सारी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया।

गिरिजा राउत ने कहा कि शादी के सात साल तक उनके साथ अत्याचारा होते रहा लेकिन कभी किसी ने साथ नहीं दिया। उन्हें कभी सम्मान और न्याय नहीं मिला इसलिए आखिरकार मजबूर होकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

विनायक राउत ने आरोपों को बताया झूठ, कहा- तलाक के लिए रची गई साजिश

बहू गिरिजा राउत के आरोपों पर पूर्व सांसद विनायक राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठ औऱ साजिश करार दिया है। विनायक राउत ने कहा कि उनकी बहू तलाक लेना चाहती हैं और इसके बदले परिवार से 12 करोड़ रुपये, एक तीन BHK फ्लैट और एक कार की मांग कर रही है।

उनका आरोप है कि जब परिवार ने ये मांगें पूरी करने से इनकार कर दिया, तब उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए। राउत ने कहा कि पूरा मामला परिवार पर सामाजिक दबाव बनाने और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+