कौन हैं स्वप्ना पाटकर? जिन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत पर उत्पीड़न का अरोप लगाते हुए उद्धव को लिखा पत्र
Who is Swapna Patkar? महाराष्ट्र शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत पर एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बवाल मच चुका है। अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संजय राउत महिला के आरोप के बाद विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं और महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में इस मामले ने हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं कौन है स्वप्ना पाटकर, जिन्होंने राउत पर उत्पीड़न करेन का आरोप लगाया है।
बता दें स्वप्ना पाटकर ने संजय राउत पर स्वप्ना पाटकर ने धमकी देने, पीछा करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं स्वप्ना पाटकर नाम की इस महिला ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को संजय राउत पर ये गंभीर आरोप लगाते हुए एक लेटर भी लिखा है। जिसके बाद संजय राउत फिर विवादों के घेरे में आ चुके हैं।

ठाकरे को लिखे पत्र में राउत पर लगाया ये आरोप
स्वप्ना पाटकर ने उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में महिला सुरक्षा पर कार्रवाई न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि "महिला सुरक्षा पर आपके बयानों से मैं खुश हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैंने 2016 से 2021 के बीच आपको कई ईमेल लिखे थे, जिसमें मैंने राउत की धमकियों और पीछा करने की घटनाओं के बारे में जानकारी दी थी।"
मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने की कोशिश की
बता दें पाटकर ने राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 506 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। उनका दावा है कि राउत ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें धमकाया और उनके काम में बाधा डाली। उद्धव टाकरके लिखे पत्र में लिखा "उन्होंने मेरे खिलाफ़ लोगों की मदद से मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने की कोशिश की।"
स्वपन्ना पाटकर ने आरोप लगाया संजय राउत ने मेरे काम में बाधा डाली गई और उनकी फिल्म 'डॉक्टर रखमाबाई' को रिलीज नहीं होने दिया गया, जिससे उन्हें और कई कलाकारो को काफी नुकसान हुआ।
स्वप्ना पाटकर ने ठाकरे से मांगा जवाब
स्वप्ना पाटकर ने महिला सुरक्षा पर उद्धव ठाकरे के रुख पर सवाल उठाते हुए उनसे सीधे पूछा, "आप अपनी बहन के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन आप मेरे लिए क्या करेंगे? महाराष्ट्र के लिए इस सवाल का जवाब दें। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रही हूं।"
कौन हैं स्वप्ना पाटकर?
संजय राउत पर ये गंभीर आरोप लगाने वाली स्वप्ना पाटकर एक मनोवैज्ञानिक हैं और मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाली हैं। स्वप्ना पाटकर अपना खुद का क्लिनिक चलाती हैं और अपने मरीजों का मनोवैज्ञानिक के तौर पर इलाज करती हैं।
कैसे हुई संजय राउत से मुलाकात
बता दें स्वप्ना पाटकर ने पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात संजय राउत से 2007 में हुई थी। उस समय संजय राउत नेता नहीं बल्कि एक न्यूजपेपर के कार्यकारी संपादक थे।
पुलिस की शिकायत में लगाया था ये आरोप
स्वप्ना ने पुलिस को बतया कि हमारी मुलाकात के बाद पारिवारिक संबंधी बन गए और संजय राउत ने बिजनेस पार्टनर बनने का ऑफर दिया लेकिन जब मैंनं इनकार कर दिया था तो संजय राउत ने काफी नाराज हो गए और 20 नवंबर, 2016 को जब वो उनसे मिलने उनके ऑफिस पहुंची तो संजय ने मेरा हाथ पकड़ा. और जोर-जोर से मेरे ऊपर चिल्लाने लगे और मुझे पुलिस कार्रवाई की धमकी दी।
ये भी पढ़ें- कौन हैं बच्चू कडू? जिन्हें भाजपा नेता नवनीत राणा ने बताया ब्लैकमेलर और सुपारीबाज












Click it and Unblock the Notifications