कौन हैं सुनीता जागड़े? जिन्‍हें पाकिस्‍तान ने भारत को वापस सौंपा, कैसे पहुंची थीं PAK

Who is Sunita Jamgade: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कारगिल के नजदीक के गांव से नागपुर की एक महिला पिछले दिनों रहस्‍यमयी तरीके से गायब हो गई थी। 14 मई को गुमशुदा हुई इस महिला को अब पाकिस्‍तान ने भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया है। ये महिला कारगिल के हुंदरमन गांव से सीमा पार कर पाकिस्‍तान में दाखिल हुई थी और वहां पाकिस्‍तान सेना ने इसे अरेस्‍ट कर लिया था।
ताज्‍जुब की बात ये है कि भारत-पाकिस्‍तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद ये महिला भारत-पाकिस्‍तान नियंत्रण रेखा (LOC) क्रास करके पाकिस्‍तान में घुसी थी। इससे भी बड़ी हैरान करने की बात ये है कि ये अपने 12 साल के बेटे को भारतीय सीमा में छोड़कर पाकिस्‍तान पहुंची थी। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और कौन है ये महिला?

Who is Sunita Jamgade

Who is Sunita Jamgade: कौन है ये महिला?

दरअसल, ये महिला नागपुर की 43 वर्षीय सुनीता जागड़े है और जब भारत पाकिस्‍तान के बीच तनाव चरम पर था उसी समय ये एलओसी के गांव से अचानक लापता हो गई थी। सुनीता जागड़े नर्स है और एलओसी के करीब कारगिल के हुंदरमन गांव से पाकिस्तान में दाखिल हुई थी। पुलिस के अनुसार, सीमा पार करने के कुछ ही समय बाद उसे पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया था।

सुनीता के भाई ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

सुनीता जागड़े की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई ने नामपुर के कपिल नगर पुलिस स्‍टेशन में दर्ज करवाई थी।सुनीता जागड़े के लापता होने के बाद उसका बेटा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की देखभाल में एक बालगृह में रखा गया है। जिसे जल्‍द ही उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

रहस्यमयी गुमशुदगी फिर पाक से वापसी के बाद गहराया संदेह

पुलिस के अनुसार सुनीता अपने 12 साल के बेटे के साथ कारगिल के पास एक सूनसान गांव हुंडरमैन के लिए निकली थी लेकिन बेटे को होटल में बेसहारा छोड़ कर एओसी में घुसी। चूंकि सुनीता अपने बेटे को छोड़ कर पाकिस्‍तान गई इसलिए उसकी गुमशुदगी के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संभावित संबंधों की जांच शुरू की गई।

खुफिया एजेंसियों के रडार पर

महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के पाकिस्‍तान से जासूसी मामले में गिरफ्तारी के बाद एलओसी क्रास करके पाकिस्‍तान गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लद्दाख पुलिस के डीजीपी डॉ एसडी सिंह जामवाल ने बताया था कि महिला पाकिस्‍तान नागरिकों के संपर्क में थी क्‍योंकि इसके फोन में पाकिस्‍तान के नंबर मिले हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसने सुनीता को सीमा पार करने में मदद की थी। कौन हैं डॉक्‍टर यात्री? ज्‍योति मल्‍होत्रा की गिरफ्तारी के बाद क्‍यों दे रहे सफाई, जारी किया VIDEO

सुनीता जागड़े का पाकिस्‍तान से क्‍या है कनेक्‍शन?

दैनिक भाष्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तानी रेंजर्स द्वारा अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ को सौंपी गई ये महिला पाकिस्‍तानी पादरी के प्‍यार में पड़कर 14 मई को कारगिर हुंदरमन गांव से नियंत्रण रेखा पार करके गई थी।

क्‍या बोली महाराष्‍ट्र पुलिस?

महाराष्‍ट्र पुलिस उपायुक्‍त (जोन वी) निकेतन कदम ने बताया कि सुनीता को एओसी पर पकड़ने के बाद पाकिस्‍तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। इसके बाद बीएसएफ ने उसे अमृतसर पुलिस को सौंप दिया है और अब उसे नागपुर लाने के एक अधिकारी ओर दो महिला कांस्‍टेबल वाली टीम अमृतसर भेजी गई है। उन्‍होंने बताया कि नागपुर लाए जाने के बाद सुनीता जामड़े से पूछताछ की जाएगी।

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार निकेतन कदम ने कहा, "ये महिला किस इरादे से एलओसी पार कर पाकिस्‍तान में घुसी थी इसकी अभी हमें पूछताछ में पुष्टि करनी है। साथ ही ये भी जांच की जाएगी कि क्‍या वो किसी जासूसी या गैरकानूनी गतिविधि में शामिल है।" Jyoti Malhotra Spy: पूछताछ में टूटने लगी है ज्योति, जांच टीम को रोते हुए बताया दानिश से रिश्ते का सच

क्‍या बोला सुनीता का परिवार?

हालांकि इसके परिवार के लोगों ने बताया कि सुनीता जागड़े मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से ग्रसित है। ये वर्तमान में नर्स का काम नहीं करती है घर-घर जाकर कपड़ा बेचने का काम करती है। सुनीता जब गायब हुई उसके पहले भ्रमित और इमोशनल तौर पर डिस्‍टर्ब नजर आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+