कौन हैं डॉक्टर यात्री? ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद क्यों दे रहे सफाई, जारी किया VIDEO
Who is Doctor Yatri? हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने वाली गद्दार 'SPY व्लॉगर' ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पाकिस्तान उच्चायोग की डिनर पार्टी में नजर आ रही है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब हरियाणा के एक और यूट्यूबर सुर्खियों में हैं, जिस पर ज्योति मल्होत्रा केस से जोड़कर आरोप लगाए जा रहे हैं।
ये यूट्यूबर रोहतक के नवांकुर चौधरी हैं, जो डॉक्टर यात्री के नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और इनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है जो ज्योति मल्होत्रा के बाद डॉक्टर यात्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद इन्होंने अपनी सफाई देते हुए वीडियो जारी किया है?

कौन हैं डॉक्टर यात्री?
दरअसल, डॉक्टर यात्री के नाम से मशहूर नवांकुर चौधरी ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से (2015 बैच) में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और बीते कई वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं। एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद मेडिकल प्रोफेशन में नवांकुर चौधरी का मन नहीं लगा तब इन्होंने 30 सितंबर 2017 में अपना 'डॉक्टर यात्री' नाम का यूट्यूब चैनल शुरू किया और देश-विदेश की यात्रा शुरू कर व्लॉगर बन गए।
95 देश घूम चुके हैं डॉक्टर यात्री, 17 लाख हैं फॉलोअर्स
2017 में देश-विदेश की यात्रा शुरू कर ट्रैवलिंग व्लॉगर बने नवांकुर चौधरी के 800 वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। नवांकुर चौधरी के यूट्यूब पर 17 लाख और इंस्टाग्राम पर 6 लाख फॉलोअर्स हैं। नवांकुर चौधरी कितनी कमाई करते हैं इसकी अधिकारिक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ यूट्यूब चैनल ने इनसे जुड़ी खबरों में यूट्यूब डॉक्टर यात्री के यूट्यूबर नवांकुर चौधरी की नेटवर्थ 3 करोड़ से अधिक होने का दावा किया है।
अपनी सफाई में क्या बोले डॉक्टर यात्री?
डॉक्टर यात्री ने अपनी सफाई में वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, "मैं एक एमबीबीए डॉक्टर हूं और डॉक्टर यात्री नाम का अपना यूट्यूब चैनल चलाता हूं। वर्तमान समय में मैं आयरलैंड में हूं। मैं एक पॉपुलर ब्लॉगर हूं इसलिए मेरे बारे में फेक न्यूज फैलाई जा रही है और आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने पाकिस्तान के साथ गोपनीय जानकारी शेयर की है। ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मेरे जरिए व्यूज मिल सके इसलिए तमाम यूट्यूब चैनल मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं।"
डॉक्टर यात्री बोले- मेरे खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है
डाक्टर यात्री ने कहा "मेरे खिलाफ किसी भी जांच एजेंसी ने केस दर्ज नहीं किया है और ना ही मेरे और मेरे परिवार से इसके बारे में संपर्क किया है। इसकी एक ही वजह है कि मैं कहीं भी शामिल नहीं हूं। इसके बावजूद कोई भी जांच एजेंसी या पुलिस चाहे तो वो मेरे संबंध में जांच कर सकती है और मैं अपनी सरकारी एजेंसियों का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"
"मैं सच्चा देश भक्त हूं, मेरे खिलाफ अगर..."
डॉक्टर यात्री ने आगे कहा, मेरे पिता ने अपने जीवन के 20 साल भारतीय सेना को दिए हैं और मेरे ताऊजी ने इंडियन एयरफोर्स को अपने जीवन के 20 वर्ष दिए हैं। मुझे नहीं लगता कि अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए मुझे कुछ और कुछ कहने की जरूरत है। मेरे पास यूएस का वैलिड वीजा है और मेरे बारे में खबरें चलाई जा रही हैं कि मैं अवैध तरीके से यूएस गया। अगर मैंने पाकिस्तान के साथ भारत की सुरक्षा का उल्लंघन किया है और मेरे खिलाफ कोई सबूत मिलता है, तो मुझे जेल में डाल दिया जाए।"
डॉक्टर यात्री ने ऐसा क्या किया कि अब Video में दे रहे सफाई?
दरअसल, नवांकुर ने अब तक जिन 95 देशों की यात्रा की है उसमें पाकिस्तान भी शामिल है। इसके अलावा वर्ष 2024 में नवांकुर नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावाए के नेशल डे पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान दूतावास का अधिकारी दानिश भी शामिल हुआ था। नवांकुर चौधरी के साथ ज्योति मल्होत्रा ने एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ये ही वजह है कि ज्योति के अरेस्ट होने के बाद नवांकुर को इस ज्योति मल्होत्रा की मामले से जोड़कर ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications