Rhiya Ahir कौन हैं? CJP Protest में उतरीं-एक हाथ से खड़ी की पुलिस की खाट? बोलीं- 'मैं दलित-OBC नहीं'

Rhiya Ahir Video Viral: मुंबई के शिवाजी पार्क के पास एक साधारण सी सड़क। पुलिस वैन आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। अंदर डिटेन किए गए छात्र। और वैन के ठीक सामने, बिना किसी हथियार या भीड़ के सहारे, एक 27 साल की युवती अकेली ढाल बनकर खड़ी है। एक हाथ फैलाए, आंखों में जज्बा और आवाज में सवाल। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस युवती का नाम है रिया अहीर।

कुछ घंटों में यह वीडियो लाखों बार शेयर हो गया। RiyaAhir ट्रेंड करने लगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों में रिया अचानक सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं। लेकिन वे कौन हैं? यह सब क्यों हुआ? और इसका NEET विवाद से क्या कनेक्शन है? आइए विस्तार से समझते हैं...

who-is-rhiya-ahir

Who Is Rhiya Ahir: रिया अहीर कौन है?

रिया अहीर मुंबई की रहने वाली 27 वर्षीय युवती हैं। वे मुख्य रूप से मॉडल, अभिनेत्री, डांसर और उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी थिएटर में करीब 13 साल बिताए हैं। कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिनमें फरवरी 2025 का 'Dilbara' शामिल है।

who-is-rhiya-ahir

अभिनय के अलावा रिया ने अपना खुद का लग्जरी हैंडमेड क्लोथिंग ब्रांड Riyasat (Rhiyasat) शुरू किया है। यह ब्रांड लोकल कारीगरों और आर्टिसन्स को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करता है। प्रेरणा उन्होंने प्रादा-कोल्हापुरी विवाद (Prada-Kolhapuri Dispute) से ली, जहां Kolhapuri चप्पलों पर डिजाइन चोरी का आरोप लगा था।

Rhiya Ahir Family: कौन-कौन है रिया के परिवार में?

रिया एक डिफेंस फैमिली से आती हैं। उनके पिता Indo-Tibetan Border Police (ITBP) में सेवा दे चुके हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी सशस्त्र बलों से जुड़े रहे हैं। शिक्षा के मामले में वे साइकोलॉजी की छात्रा रहीं, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण डिग्री पूरी नहीं कर पाईं। फिलहाल, मुंबई यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस मोड में English Literature पढ़ रही हैं।

who-is-rhiya-ahir

रिया सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली महिला हैं। उनके फॉलोअर्स जानते हैं कि यह स्टैंड उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है। रिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे NEET अभ्यार्थी नहीं हैं, न ही दलित, OBC या किसान परिवार से। फिर भी उन्होंने सिस्टम की खामियों के खिलाफ आवाज उठाई।

22 जुलाई 2026: वह दिन जब रिया ने वैन रोकी

22 जुलाई को मुंबई के दादर-शिवाजी पार्क क्षेत्र में CJP के आह्वान पर छात्र और नागरिक NEET अनियमितताओं के खिलाफ जमा हुए। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें वैन में बिठाया। ठीक उसी समय रिया मौके पर थीं।

who-is-rhiya-ahir

उन्होंने देखा कि छात्रों को बिना वजह के ले जाया जा रहा है। रिया तुरंत वैन के सामने आ खड़ी हुईं। वैन ड्राइवर ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन रिया हटी नहीं। उन्होंने मांग की कि छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए। वीडियो में वे साफ-साफ कहती दिख रही हैं कि पुलिस का काम जिम्मेदारी से होना चाहिए।

'मैं दलित नहीं हूं, OBC नहीं हूं'

रिया ने कहा कि 'मैं समझती हूं कि वे अपना काम कर रहे हैं, लेकिन वे इसे जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। अगर वे जिम्मेदारी से व्यवहार नहीं करते, तो हमें अपने नागरिकों की जिम्मेदारी लेनी होगी।'

who-is-rhiya-ahir

आगे कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। अगर नहीं, तो जंतर-मंतर जाकर छात्रों से बात करनी चाहिए। रिया ने जाति को लेकर कहा कि मैं दलित नहीं हूं, OBC नहीं हूं... मैं सिर्फ एक नागरिक हूं, जो सिस्टम की खामियों के खिलाफ खड़ी है।'

रिया ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा कि वे इंस्टीक्ट पर काम किया। अंदर से घबराहट थी, लेकिन 'मैं शहीद होकर मरना पसंद करूंगी, लेकिन लाचार होकर नहीं।' उन्होंने छात्रों को अपराधी की तरह ट्रीट न करने की अपील की।

CJP का NEET 2026 पेपर लीक Protest क्या है?

आपको बता दें कि, Cockroach Janata Party (CJP) एक ऑनलाइन सैटिरिकल मूवमेंट से शुरू हुआ, जो अब बड़े स्तर पर छात्र आंदोलन बन चुका है। इसका मुख्य मुद्दा NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितताएं, टेक्निकल गड़बड़ियां और NTA (National Testing Agency) की जवाबदेही के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट छात्रों की मौत पर परिजनों को 1 करोड़ के मुआवजे की मांग को लेकर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+