कौन हैं नितेश राणे? जिनको फडणवीस कैबिनेट में मिली जगह, विवादों से रहा नाता
Nitesh Rane Kon Hai: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया। नए मंत्रियों ने नागपुर के राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में एक नाम भाजपा नेता नितेश राणे का भी है। नितेश राणा कोंकण क्षेत्र में पड़ने वाली हाई प्रोफाइल सीट कणकवली से विधायक है।
आपको बता दें कि नितेश अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। हेट स्पीच देने के मामलों में कई बार नितेश राणा के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई है। आइए जानते हैं फडणवीस कैबिनेट में मंत्री बनने वाले नितेश राणे के बारे में...?

नितेश राणे कौन हैं?
23 जून 1982 को जन्मे नितेश राणे, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं। नितेश राणे कणकवली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नितेश राणे अपने बेबाक और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चित हैं। बता दें कि नितेश राणे का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ, और उन्हें राजनीति का अनुभव बचपन से ही मिली है।
विदेश से पढाई कर लौटे है नितेश राणे
नितेश राणे ने अपनी पढ़ाई मुंबई और विदेश में की है। उनके पास प्रबंधन की डिग्री है और वे अपने पिता के राजनीतिक कामों में काफी सक्रिय रहे हैं। नितेश राणे ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता नारायण राणे के नेतृत्व में की। पहले वे महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष से जुड़े हुए थे, जो उनके पिता द्वारा स्थापित पार्टी थी। बाद में जब नारायण राणे बीजेपी में शामिल हुए, तो नितेश ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।
2014 में बार नितेश राणे ने लड़ा था विधानसभा चुनाव
नितेश राणे साल 2014 में पहली बार कणकवली सीट से शिवसेना के टिकट पर मैदान में उतरे और चुनाव लड़ा। तब उन्होंने बीजेपी के प्रमोद जाठर को 25 हजार से भी अधिक मतों के अंतर से हराया था। हालांकि, साल 2005 में वह शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले राणे बीजेपी में आ गए।
इंजीनियर को फेंक दिया था कीचड़ में
राणे ने साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर कणकवली सीट से चुनाव लड़ा और सतीश जगन्नाथ सावंत को 28,116 मतों से अंतर से हराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश राणे को कई बार अपने आक्रामक रवैये और विवादित बयानों के कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी है। साल 2019 में उन्होंने सड़क की खराब स्थिति के विरोध में एक इंजीनियर कीचड़ फेंक दिया था। यह मामला सुर्खियों में आया था।
आक्रामक और मुखर नेता के रुप में है नितेश की छवि
नितेश राणे "स्वाभिमान संगठन" नामक एक एनजीओ चलाते हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं और राज्य में विपक्ष की आवाज बुलंद करते हैं। वे लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नितेश राणे की छवि एक युवा, आक्रामक और मुखर नेता की है।
नितेश राणे की नेट वर्थ
नितेश राणे की ओर से चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास 54 हजार रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 1.47 करोड़ रुपये के जेवर हैं। नितेश के पास 30 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनके पास 6 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है।












Click it and Unblock the Notifications