Manjusha Nagpure Pune Mayor: मंजूषा नागपुरे बनीं पुणे की नई मेयर, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं
Manjusha Nagpure Pune Mayor 2026: पुणे नगर निगम (PMC) में भाजपा की मंजूषा नागपुरे को निर्विरोध पुणे का नया मेयर चुन लिया गया है। यह घोषणा विपक्षी दलों, कांग्रेस और एनसीपी के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद की गई। मंजूषा नागपुरे, जो कि एक उच्च शिक्षित (MBA) और अनुभवी पार्षद हैं, पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके से आती हैं।
उनके साथ आरपीआई (अठावले) के परशुराम वाडेकर को डिप्टी मेयर चुना गया है। लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद पुणे को अपना नया महापौर मिला है। भाजपा की इस जीत ने शहर की राजनीति में पार्टी के वर्चस्व को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Who is Manjusha Nagpure: कौन हैं मंजूषा नागपुरे?
मंजूषा नागपुरे पुणे की नवनियुक्त महापौर हैं। 46 वर्षीय नागपुरे ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से स्नातक और 2021 में MBA की डिग्री हासिल की है। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह IT सेक्टर में कार्यरत थीं। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और महापौर पद के नामांकन के दौरान ऑटो-रिक्शा से पहुंचने के कारण वह मीडिया की सुर्खियों में आईं।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, नागपुरे और उनके परिवार के पास कुल ₹3.22 करोड़ की संपत्ति है। उनकी आय का मुख्य स्रोत उनके व्यवसाय और व्यावसायिक संपत्तियों से मिलने वाला किराया है।
ये भी पढे़ं: Pune Metro Update: 35 मिनट का सफर होगा 12 मिनट में, स्वारगेट से कात्रज मेट्रो लाइन पर आई गुड न्यूज
PMC Mayor News 2026: किस सीट से जीता चुनाव?
मंजूषा नागपुरे ने पुणे नगर निगम (PMC) चुनाव 2026 में सिंहगढ़ रोड स्थित सनसिटी-मानिकबाग (वार्ड नंबर 3) से जीत दर्ज की है। वह इस वार्ड से निर्विरोध पार्षद चुनी गई थीं। यह उनका पार्षद के रूप में तीसरा कार्यकाल है, इससे पहले वह 2012 और 2017 में भी पार्षद रह चुकी हैं। 165 सदस्यीय सदन में भाजपा के स्पष्ट बहुमत और विपक्षी दलों (NCP-कांग्रेस) द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद, अब वह आधिकारिक तौर पर पुणे की मेयर के रूप में शहर का कामकाज संभालेंगी।
ये भी पढ़ें: Pune Metro Project: पुणे में शुरू हुआ 4.7 किमी डबल डेकर कॉरिडोर, फ्लाईओवर के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो
165 में से 119 सीटों पर BJP की हुई जीत
165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में भाजपा की भारी संख्यात्मक मजबूती के चलते मंजूषा नागपुरे का मेयर बनना तय हुआ। हालिया चुनावों में बीजेपी ने 165 में से 119 वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। विपक्षी दलों के पास पर्याप्त संख्या बल न होने और नामांकन वापस लेने के कारण नागपुरे निर्विरोध चुनी गईं। इतनी बड़ी जीत के बाद अब शहर की कमान पूरी तरह भाजपा के हाथों में है।












Click it and Unblock the Notifications