Pune Metro Project: पुणे में शुरू हुआ 4.7 किमी डबल डेकर कॉरिडोर, फ्लाईओवर के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो
Pune Metro Project: पुणे शहर का लगातार विस्तार हो रहा है और इस वडह से ट्रैफिक भी बड़ी समस्या बन गई है। यातायात की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए रामवाड़ी से खराड़ी के बीच शुरू हुआ 4.7 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर कॉरिडोर प्रोजेक्ट ट्रैफिक दबाव कम करने के लिहाज से बहुत कारगार माना जा रहा है। शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए यह प्रोजेक्ट गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इससे लोगों को शहर के सबसे व्यस्त इलाके में घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी।
पुणे मेट्रो का यह प्रोजेक्ट न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगा, बल्कि शहर के पूर्वी हिस्से को तेज और आधुनिक कनेक्टिविटी भी देगा। मेट्रो के अलावा इस आईटी सिटी में हाईवे और सड़कों के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर समेत कई प्रोजेक्ट पाइपलाइ में हैं।

Pune Metro Project: थ्री लेवल कॉरिडोर से मिलेगी जाम से मुक्ति
- यह कॉरिडोर थ्री-लेवल संरचना पर आधारित होगा। ग्राउंड लेवल पर मौजूदा अहमदनगर रोड यथावत रहेगी। इसके ऊपर पहले स्तर पर 6-लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
- इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी वाहनों और लंबी दूरी के ट्रैफिक के लिए होगा। दूसरे स्तर पर इसी फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया जाएगा।
- इस अनोखी डबल डेकर डिजाइन से सीमित जगह में अधिकतम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह शहर के लिए गेम चेंजर प्रोजेक्ट बन सकता है।
Pune Metro Project: इस रूट पर होंगे 4 स्टेशन
रामवाड़ी से शुरू होकर यह कॉरिडोर खराड़ी बाईपास तक जाएगा। इस मार्ग पर चार प्रमुख मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं: विमान नगर, सोमनाथ नगर, खराड़ी बाईपास और तुलजा भवानी नगर। विमान नगर में एक स्पर लाइन भी प्रस्तावित है। यही लाइन आगे जाकर सीधे पुणे एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी देगी। इससे हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Pune Metro Update: ₹3,626 करोड़ मानी जा रही लागत
पूरे रामवाड़ी-वाघोली विस्तार प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग ₹3,626 करोड़ है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए करीब 42 महीने यानी साढ़े तीन साल का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को महा-मेट्रो और महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSIDC) मिलकर विकसित कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से नगर रोड के भीड़भाड़ वाले हिस्सों समेत विमान नगर और खराड़ी बाईपास में ट्रैफिक दबाव कम होगा। वाघोली और खराड़ी से सिटी सेंटर, शिवाजीनगर और हिंजवड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए यह तेज और भरोसेमंद विकल्प बनेगा। मेट्रो और फ्लाईओवर के एक साथ बनने से निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और ईंधन व समय दोनों की बचत होगी।












Click it and Unblock the Notifications