Krish Mahadik कौन हैं? भाजपा ने यूट्यूबर, इंटरनेशनल रेसर को क्‍यों बनाया महाराष्ट्र BJP यूथ विंग का अध्‍यक्ष

Who is Krish Mahadik? महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपने नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने कृष्णराज महाडिक को BJP की यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्णराज महाडिक जिन्‍हें Krish Mahadik के नाम से भी जाना जाता है। ये मशहूर यूट्यूबर, इंटरनेशनल रेसर भी हैं।

महाराष्‍ट्र यूथ विंग का अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद कृष्णराज महाडिक जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जानिए आखिर कौन हैं कृष्णराज महाडिक? आखिर भाजपा ने अपने युवा मोर्चे की कमान क्‍यों इन्‍हें सौंपी है?

Who is Krish Mahadik

Who is Krish Mahadik: कौन हैं कृष्णराज महाडिक?

Krish Mahadik के पिता धनंजय महाडिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हैं, और कृष्णराज ने पहले लोकल बॉडी चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ताल्‍लुक रखने वाले कृष्‍णराज जिन्हें आम तौर पर Krish Mahadik के नाम से जाना जाता है। ये एक युवा डिजिटल क्रिएटर, यूट्यूबर, कार रेसर और भाजपा कार्यकर्ता हैं।

Who is Krish Mahadik

Krish Mahadik के यूट्यूब पर हैं 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स

इनकी पहचान उनके यूट्यूब चैनल "Krish Mahadik" के जरिए बनी, इनके साढ़े सात से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और उनके व्लॉग्स के लाखों फॉलोअर्स हैं। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कृष्‍ण युवा वर्ग में पॉपुलर हैं।

Who is Krish Mahadik

Krish Mahadik इंटरनेशनल रेसर हैं

इसके साथ ही वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार रेसिंग के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं; उन्होंने राष्ट्रीय गो‑कार्टिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल की है और Rotax Max World Grand Final में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Krish Mahadik को क्‍यों सौंपी गई यूथ विंग की कमान?

महाराष्ट्र BJP यूथ विंग की कमान सौंपने का उद्देश्य उनके नेतृत्व में युवा संगठन को मजबूत करना और 2029 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। यूथ विंग का अध्‍यक्ष बनाए जाने के पीछे पार्टी का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और व्यापक ऑनलाइन पहुंच युवा मतदाताओं तक पार्टी के संदेश को प्रभावी रूप से पहुंचाने में मदद करेगी। इसके अलावा, उनके नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और ऐसे जिलों और क्षेत्रों में समन्वय बढ़ेगा जहाँ युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी

2029 विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उनकी भूमिका रणनीतिक महत्व रखती है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में उन्हें युवा संगठन का विस्तार करना, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और ज़मीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी उम्मीद करती है कि उनकी डिजिटल पहचान, युवा संपर्क और राजनीतिक पृष्ठभूमि मिलकर राज्य में BJP के लिए सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+