कौन हैं बच्चू कडू? नागपुर में लाखों किसान जुटा कर महाराष्‍ट्र सरकार की नाक में किया दम

Who is Bacchu Kadu: 29 अक्‍टूबर (बुधवार) को सुबह बड़ी संख्या में प्रहार कार्यकर्ता और लाखों की संख्‍या में किसा नागपुर-मुंबई रेलवे लाइन पर जमा हो गए। उन्होंने किसानों की आत्महत्या, कर्जमाफी में देरी और कृषि उपज का उचित मूल्य न मिलने जैसे मुद्दों पर अपना गुस्सा जाहिर कर कुछ ही घंटों में महाराष्‍ट्र सरकार की नाम में दम कर दिया।

बच्चू कडू ने नेतृत्‍व में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर नागपुर-मुंबई मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी, जिससे नागपुर और मुंबई तथा विदर्भ के अन्य शहरों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि हाई कोर्ट ने बच्‍चू कडू और उनके लाखों समर्थकों को वर्धा रोड (NH-44) खाली करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद, कडू के नेतृत्व में हजारों किसान राजमार्ग पर डटे हुए हैं और अब वे गिरफ्तारी देने के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार करते हुए उनहोंने कहा वो अधिकारों के लिए 'जेल भरो' आंदोलन करने को भी तैयार हैं। जानिए आखिर कौन हैं बच्‍चू कडू? जिन्‍होंने लाखों किसानों के साथ फडणवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है?

Who is Bacchu Kadu

बता दें प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू और उनके समर्थक किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर ये प्रदर्शन कर रहे हैं। कडू ने एक ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करते हुए सोमवार को अमरावती जिले के चंदूरबाजार से ये प्रदर्शन शुरू किया था और बुधवार को प्रहार कार्यकर्ताओं ने नागपुर-मुंबई रेलवे लाइन और वर्धा रोड पर जुट गए और चेतावनी दी कि सरकार किसानों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, यह आंदोलन जारी रहेगा।

Who is Bacchu Kadu

कोर्ट ने रोड खाली करने का दिया आदेश

हालांकि, इस बीच नागपुर बेंच ने बच्चू कडू के इस प्रदर्शन पर स्वतः संज्ञान लिया है। अदालत ने प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल खाली करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा प्रदर्शन के कारण 20 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया है। एम्बुलेंस और पुलिस वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं, नागपुर हवाई अड्डे और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान तक पहुँचने के लिए इस हाईवे का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। अदालत ने कडू को राजमार्ग और अन्य सड़कों से अपने समर्थकों को हटाने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी।

कौन हैं ओमप्रकाश बाबाराव कडू उर्फ बच्‍चू कडू?

बच्‍चू कडू का पूरा नाम ओमप्रकाश बाबाराव कडू शहूर ओमप्रकाश प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक हैं और महाराष्ट्र के अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। अचलपुर सीट अमरावती लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वे 2004 से 2019 तक लगातार चार बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।

  • प्रहार युवाशक्ति संगठन के बैनर तले प्रहार जनशक्ति पार्टी स्‍थापित की। यह पार्टी नवगठित महाविकास आघाड़ी (MVA) का भी हिस्सा है।
  • 5 जुलाई 1970 को जन्मे बच्चू कडू भारतीय राष्ट्रीयता के हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने 19 अक्टूबर 2014 को कांग्रेस उम्मीदवार बबलू देशमुख को 10,000 से अधिक मतों से हराकर विधानसभा चुनाव जीता। यह अचलपुर में पहली बार था जब किसी उम्मीदवार ने लगातार तीन बार जीत हासिल की थी।
  • बच्‍चू कडू 30 दिसंबर 2019 से 27 जून 2022 तक राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जिसमें जल संसाधन, स्कूली शिक्षा, महिला एवं बाल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल थे।
  • मंत्री पद संभालते हुए कमांड क्षेत्र विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग, विमुक्त जाति, खानाबदोश जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विकास और श्रम जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
  • उस समय भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल थे, उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री थे। वे अकोला जिले के संरक्षक मंत्री भी रहे।
  • कडू महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में 2004 से 2024 तक सक्रिय रहे। उनसे पहले वसुधाताई पुंडलिकराव देशमुख और उनके बाद प्रवीण तायडे इस पद पर रहे।
  • 2019 के चुनावों में, उन्होंने कुल 81,252 मतों से जीत हासिल की, जो कुल मतदाताओं का 44% था। हालांकि, 2024 के चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार से 12,131 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। वे अचलपुर विधानसभा चुनाव में लगातार चौथी बार चुने जाने वाले पहले उम्मीदवार थे।

विवादित बयान

इनके राजनीतिक जीवन में कुछ विवाद भी रहे हैं। मार्च 2023 में, उन्होंने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आवारा कुत्तों को खाने के लिए असम भेजा जाना चाहिए। इससे पहले, 22 अप्रैल 2017 को, पंजाब की भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी, क्योंकि कडू ने कुछ दिन पहले मालिनी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+