एकनाथ शिंदे को आखिर क्या हुआ? गांव जाते ही कैसे पड़ गए बीमार? अब उनके डॉक्टर ने बताया सबकुछ

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब है। एकनाथ शिंदे 29 नवंबर शुक्रवार को सतारा जिले में अपने पैतृक गांव गए थे। उसके अगले दिन की खबर आई कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। खैर, अब उनके फैमिली डॉक्टर ने बताया है कि एकनाथ शिंदे की तबीयत कैसी है और उनको क्या हुआ था?

एकनाथ शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर ने कहा है कि एकनाश शिंदे की हालत में अब पहले से सुधार हो रहा है। पिछले दो दिनों से बुखार और गले में संक्रमण से एकनाथ शिंदे पीड़ित थे। डॉक्टर ने बताया कि तीन से चार डॉक्टरों की एक टीम जिले में उनके पैतृक गांव में एकनाथ शिंदे का इलाज कर रही है।

Eknath Shinde Health Update

एकनाथ शिंदे को बुखार, शरीर में दर्द, गले में संक्रमण की शिकायत है

शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे ने न्यूज एएनआई को बताया, "अब उनकी हालत ठीक है। पिछले दो दिनों से उन्हें बुखार, शरीर में दर्द, गले में संक्रमण और सर्दी की शिकायत है। हमने उन्हें एंटीबायोटिक्स दी हैं। तीन से चार डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।"

रविवार शाम को मुंबई आ जाएंगे एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे रविवार शाम यानी आज मुंबई लौट आएंगे। ये जानकरी उनके एक सहयोगी ने दी है। शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने रविवार को यह भी बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और शनिवार को उन्हें बुखार हो गया। सहयोगी ने बताया कि शिंदे की हालत में सुधार हो रहा है और वह शाम को मुंबई लौट आएंगे।

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा पर सस्पेंस के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को घोषणा की कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। यह समारोह शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। एक्स पर एक पोस्ट में बावनकुले ने लिखा, "महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दुनिया के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मौजूदगी में गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा।"

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने खुलासा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार तक एक अहम फैसला लेने की उम्मीद है। सहयोगी दलों को मंत्रालयों के आवंटन के बारे में पूछे जाने पर शिरसाट ने कहा कि सोमवार शाम तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+