'हमें PM मोदी और अमित शाह का भारी समर्थन प्राप्त है', CM शिंदे ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज, VIDEO
Eknath Shinde on His Resignation: एनसीपी में विद्रोह के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाहट जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। सीएम शिंदे ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब अफवाहें हैं।
'एनसीपी को आत्मनिरीक्षण की जरूरत'
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार मजबूत हो रही है। हमें पीएम मोदी और अमित शाह का भारी समर्थन प्राप्त है। हमारे इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। कहा कि एनसीपी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनकी पार्टी में क्या हो रहा है।

'अजित पवार का विचार समान'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है और मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अजित पवार का भी वही विचार है, इसलिए वे साथ में आए हैं। हम सब मिलकर बेहतर काम कर रहे हैं। एनसीपी जिस तरह से अफवाह फैला रही है, सबसे पहले उन्हें अपनी पार्टी की हालत देखनी चाहिए।
'एनसीफी फैला रही अफवाह'
सीएम शिंदे ने कहा कि एनसीपी को दूसरे घर में झांकने से पहले अपने घर में झांकने की जरूरत है। वो तो पहले से ही कह रही है कि सरकार जाएगी। सरकार गिरने वाली है। उस वक्त तो सरकार का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ था। तब से एनसीपी कह रही है कि हमारी सरकार गिर जाएगी। लेकिन हम मजबूती से काम कर रहे हैं।
'200 से अधिक हमारे पास विधायक'
तीनों पार्टियों को मिलाकर हमारी संख्या 200 के पार हो गई है। हमारे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है। गृहमंत्री अमित शाह भी इस मामले में हमेशा ध्यान देते हैं। जब भी कोई परेशानी होती है, हम साथ खड़े रहते हैं। जो भी कोई प्रस्ताव होता है, तुरंत मान्य हो जाता है।
यह भी पढ़ें- क्या NCP में बागवत के बाद एकनाथ शिंदे पर आ सकती है मुसीबत? अयोग्यता को लेकर SC में दाखिल हुई याचिका












Click it and Unblock the Notifications