महाराष्ट्र में एक बार फिर लग्जरी कार ने महिला को कुचला, तेज रफ्तार BMW ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर

BMW Hit And Run Case: मुंबई के वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब दंपति मछली खरीदकर ससून डॉक से घर लौट रहे थे और कोलीवाड़ा क्षेत्र में लग्जरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान प्रदीप नखावा की पत्नी कावेरी नखावा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त प्रदीप बाइक चला रहे थे जबकि उनकी पत्नी पीछे बैठी थी। टक्कर लगने के दौरान वो बाइक से कूद गए हालांकि, उसकी पत्नी कावेरी नखावा, जो भारी सामान लेकर जा रही थी, कूदने में असफल रही और कार ने उन्हें कुचल दिया।

Warli BMW hit and run case

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के बेटे ने मारी टक्कर

यह दुर्घटना कोलीवाड़ा इलाके में हुई। BMW कथित तौर पर शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। दुर्घटना के बाद कावेरी नखावा को नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। वर्ली पुलिस ने कार के मालिक राजेश शाह को हिरासत में लिया है, जो पालघर में स्थानीय शिवसेना (शिंदे) नेता हैं। साथ ही कार के ड्राईवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट के वक्त ड्राईवर भी कार में मौजूद था। जबकि राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह की तलाश जारी है।

एक्सीडेंट के बाद जांच में जुटी पुलिस

वर्ली पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से बीएमडब्ल्यू कार बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने कार में मौजूद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राजेश शाह और उनका ड्राईवर, दोनों ही पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था।

वर्ली पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा, "वर्ली पुलिस ने कार के अंदर मौजूद राजेंद्र सिंह बीदावत और शख्स के पिता राजेश शाह को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है, मिहिर शाह फरार है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।"

टक्कर के कारण प्रदीप नखवा अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठे। हालांकि, उन्होंने ज्यादा चोट से बचने के लिए बाइक से कूदने की कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी भारी सामान के कारण ऐसा नहीं कर सकीं। इस दुखद घटना ने शहरी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और तेज गति से वाहन चलाने को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अधिकारी वाहन चालकों से व्यस्त सड़कों पर गति सीमा का पालन करने और सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं।

वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे आदित्य ठाकरे

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे और पीड़ित प्रदीप नखावा से मुलाकात की। ठाकरे ने कहा कि वह इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते।

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''मैं इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहता, ड्राइवर कोई भी हो, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।''

उन्होंने आगे कहा, "चाहे आरोपी 'गद्दार' गिरोह का हो, हम इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहते।" सीसीटीवी फुटेज से जानकारी सामने आने पर जोर देते हुए ठाकरे ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।

संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को कहा गुंडों का गिरोह!

वर्ली हिट-एंड-रन मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा,"गुंडों का एक गिरोह महाराष्ट्र सरकार चला रहा है...अगर राज्य में कानून-व्यवस्था है तो उन्हें मिहिर शाह को गिरफ्तार करना चाहिए।"

मुख्यमंत्री शिंदे ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ''इससे ​​कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस पार्टी से हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने सुबह पुलिस कमिश्नर से बात की। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह (आरोपी) किस पार्टी से है। कार्रवाई की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के समक्ष हर कोई समान है।"
यह भी देखें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+