Video: पाकिस्‍तानी शख्‍स बिना वीजा के पहुंचा मुंबई एयरपोर्ट, लेकिन नहीं हुई कोई कानूनी कार्रवाई, जानिए कैसे?

Pakistani traveler viral video: मुं‍बई एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पाकिस्‍तानी युवक बिना वीजा के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गया और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं हुई। इस पाकिस्‍तानी नागरिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

खास बात ये है कि इस शख्‍स ने ये वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उसने बिना वीजा के मुंबई एयरपोर्ट आने का खुलासा किया है और भारत बिना भारतीय वीजा के आने का अनुभव शेयर किया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते है कि आखिर ऐसी क्‍या वजह है कि बिना वीजा के आए मुंबई एयरपोर्ट आए शख्‍स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई?

Pakistani traveler s viral video

कौन है ये पाकिस्‍तानी नागरिक?

वीडियो शेयर करने वाले इस पाकिस्‍तानी नागरिक का नाम वकास हसन है और ये बिजनेसमैन है। वकार हसन ने इंडिगो की फ्लाइट से भारत की यात्रा बिना भारतीय वीजा के की। जबकि नियम के अनुसार पाकिस्‍तानी पासपोर्ट धारक वीजा के साथ ही भारत की यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्रकिया भी काफी शख्‍स है जिस कारण पाकिस्‍तानी नागरिकों का भारत आना आसान नहीं है।

पाकिस्‍तानी शख्‍सने बिना वीजा के लिए की भारत की यात्रा

वकास हसन ने इंस्‍टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उसने खुलासा किया कि पाकिस्‍तानी यात्री बिना वीजा के भारत की यात्रा कैसे कर सकते हैं। उसने बताया कि वो वर्षों से कई विदेश यात्रा करता आया है लेकिन उसे भी ये पहली बार पता चला कि वो बिना वीजा के कैसे यात्रा कर सकते हैं? हसन ने बताया कि बिना वीजा के मुंबई एयरपोर्ट पर उसे देखकर इमिग्रेशन अधिकारी भी हैरान हो गए थे।

वकार ने मुंबई एयरपोर्ट एक्‍सप्‍लो‍र किया, वड़ा पाव का मजा लिया

वीडियो में वकार हसन ने मुंबई टर्मिनल पर टहलते हुए अपने वीडियो में साझा किया जिसमें उसने कहा "इस समय मेरी फ्लाइट जा रही है सिंगापुर से सऊदी अरब और मैं मुंबई में आया हूं और पूरे चे घंटे का स्टे है। तो इस समय मेरी फ्लाइट जा रही है, मैं पूरा मुंबई एयरपोर्ट एक्सप्लोर कर रहा हूं। लाउंज देखा है, वड़ा पाव खाया है, यह काफी मजेदार अहसास है फिलहाल, मेरी फ्लाइट सिंगापुर से सऊदी अरब के लिए है और मैं रुककर मुंबई पहुंचा हूं। मैं लाउंज का में घूमा वड़ा पाव खाया है।"

वकार ने बताया कैसे हुआ ये संभव?

वकार ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन अक्‍सर ईस्‍ट से वेस्‍ट की फ्लाइट किकायती होती है इसलिए उन्‍होंने ये फ्लाइट बुक करवाई थी लेकिन उन्‍हें भी ये अनुमान नहीं था कि उन्‍हें इतना अनोखा अनुभव होगा। वकार ने बताया कि मैं 15 साल से यात्रा कर रहा हूं लेकिन कभी ने ये नहीं बताया कि पा‍किस्‍तानी भारत से होकर भी जा सकते हैं।

इमिग्रेशन अधिकारी भी हो गए हैरान

वकार ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी भी उनका पासपोर्ट देखकर हैरान रह गए। उन्होंने वीडियो में कहा "उन्होंने मुझे आश्चर्य से देखा। उन्होंने कहा कि बहुत से पाकिस्तानी लोग ऐसा नहीं करते, इसलिए यह उनके लिए भी एक नया अनुभव था।"

कैसे बिना वीजा के पाकिस्‍तानी कर सकते हैं भारत की यात्रा?

इंस्टाग्राम वीडियो में, हसन ने पाकिस्‍तानी नागरिक के लिए भारत बिना वीजा के आने का तरीका शेयर किया। पाकिस्तानी यात्री बिना वीजा की आवश्यकता के भारत से कनेक्टिंग फ्लाइट से गुजर सकते हैं। हालांकि उन्‍हें एयरपोर्ट के अंदर ही रहना होगा। चूंकि उनके लिए सेल्फ-चेक-इन की अनुमति नहीं है, इसलिए उन्हें सिंगल-टिकट यात्रा कार्यक्रम बुक करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+