Vice President Election: देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को मिलाया फोन, शिवसेना क्यों नहीं दे रही जवाब?
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया अलायंस ने पूर्व न्यायविद बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, इसके बावजूद बीजेपी की कोशिश है कि संवैधानिक पद पर चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हो। इसके लिए दूसरे दलों के नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को फोन कर समर्थन देने की अपील की है। फडणवीस ने दोनों दिग्गज नेताओं को बतौर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के कार्यों के आधार पर समर्थन देने का आग्रह किया है।
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने खुद फोन कर शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात की है। दोनों से एनडीए उम्मीदवार के महाराष्ट्र कनेक्शन का जिक्र करते हुए समर्थन की मांग की है। शरद पवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडिया अलायंस के उम्मीदवार को ही अपना समर्थन देंगे, लेकिन उद्धव ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Vice President Election: उद्धव ठाकरे बदलेंगे पाला?
पिछले काफी दिनों से उद्धव ठाकरे के फिर से बीजेपी के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच तनातनी की खबरें भी चल रही हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे के एक्शन पर सबकी नजर रहेगी। बताया जा रहा है कि उनकी और फडणवीस की काफी सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने न तो एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का आश्वासन दिया है और न ही फोन पर यही स्पष्ट किया कि वह इंडिया अलायंस के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: 'तो लोकतंत्र मर जायेगा', शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब क्यों सुप्रीम कोर्ट में लगाई ये गुहार?
उद्धव ठाकरे के सामने इस वक्त अपनी पार्टी बचाने की चुनौती है। साथ ही आने वाले बीएमसी और दूसरे चुनावों में संगठन मजबूत करने का भी संकट है। यह भी कहा जा रहा है कि ठाकरे इंडिया अलायंस में खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना बन सकती है कि आने वाले कुछ महीनों में महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई उलट-फेर देखने को मिले।
यह भी पढ़ें: Vice President Election से पहले फडणवीस ने उद्धव-शरद से मांगा समर्थन, जानें क्या है शिवसेना (UBT) का नंबर गेम?












Click it and Unblock the Notifications