Vice President Election से पहले फडणवीस ने उद्धव-शरद से मांगा समर्थन, जानें क्या है शिवसेना (UBT) का नंबर गेम?

VP Election 2025: आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President election) ने देश की सियासत में हलचल और तेज कर दी है। 9 सितंबर को होने वाले इस चुनाव से पहले एनडीए और विपक्ष दोनों ही खेमों में रणनीतिक जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर संपर्क साधते हुए उनसे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगा है।

शिवसेना (यूबीटी) की ताकत को देखते हुए उद्धव ठाकरे का रुख काफी अहम माना जा रहा है। बीजेपी और उसके सहयोगी दल विपक्षी दलों को साधने में जुटे हैं।

vp-election-2025-fadnavis-talks-with-uddhav-thackeray

Uddhav Thackeray VP election role: काफी अहम है उद्धव ठाकरे का नंबर गेम

इस चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) (Uddhav Thackeray VP election role) का रुख काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के पास लोकसभा में 9 सांसद और राज्यसभा में 2 सदस्य हैं। ऐसे में उनका फैसला परिणाम को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि न केवल एनडीए बल्कि विपक्षी दल भी उद्धव ठाकरे की अगली चाल पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

एनडीए ने इस बार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र से जुड़े होने और मुंबई में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की वजह से भाजपा यह उम्मीद कर रही है कि उद्धव ठाकरे और एनसीपी (शरद पवार गुट) जैसे दल उन्हें समर्थन देंगे। हालांकि, उद्धव ठाकरे का अंतिम फैसला क्या होगा, यह अभी राजनीतिक हलकों में उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

Vice President Election 2025: NDA उम्मीदवार हैं सी. पी. राधाकृष्णन

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इस बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा, "राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव जी को फोन कर समर्थन मांगा है। यह उनका कर्तव्य है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। संभव है कि अन्य दलों ने भी उद्धव जी से संपर्क किया हो।"

इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। राधाकृष्णन ने हाल ही में मुंबई में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया था और विधानसभा चुनाव में मतदान भी किया था।

फडणवीस की अपील - "महाराष्ट्र की अस्मिता का सवाल"

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि जिन पार्टियों का दावा है कि वे महाराष्ट्र की अस्मिता और गौरव की रक्षा करती हैं, जैसे शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद पवार गुट, उन्हें राधाकृष्णन का समर्थन करना चाहिए।

फडणवीस ने कहा, "मैं उद्धव ठाकरे और शरद पवार से अनुरोध करता हूं कि वे राधाकृष्णन का समर्थन करें। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, मुंबई के मतदाता भी हैं और विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें समर्थन देना राज्य की गरिमा का विषय है।"

अब सबकी नजरें उद्धव ठाकरे और विपक्षी दलों के फैसले पर टिकी हैं। एनडीए की कोशिश है कि राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से समर्थन मिले, जबकि विपक्ष अपनी रणनीति बनाने में जुटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+