महाराष्ट्र के जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमेरिकन लेडी, 25 दिन से थी भूखी, क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की पुलिस ने जंगल से एक महिला को बरामद किया है, जो कि अमेरिकी मूल की है। दावा किया जा रहा है 10 साल पहले वो भारत आई थी, तब से वो यहीं की होकर रह गई। पुलिस के मुताबिक, यूएस की महिला ने एक भारतीय नागरिक से शादी की और उसके साथ कई सालों तक रही।

पुलि ने प्रारंभि जांच के बाद जारी एक बयान में कहा है कि भारतीय नागरिक से शादी के बाद लेडी ने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया। महिला का भारत में नाम ललिता काई रखा गया। पति से अनबन के बाद ललिता काई कुछ समय के लिए गोवा रही और उसके बाद जून में वो मुंबई आ गई।

Lalita Kayi

योग सीखने आई थी अमेरिकी महिला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमेरिकी महिला का भारत आने का उद्देश्य पहले योग सीखना था। इस दौरान उसे एक भारतीय नागरिक से प्यार हो गया और दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। शादी के बाद ललिता कई वर्षों तक अपने पति के साथ रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की स्थिति इतनी बढ़ गई ललिता ने तमिलनाडु छोड़ दिया और पहले तमिलनाडु से गोवा पहुंची, फिर वहां से जून में मुंबई आ गई।

जंगल में महिला के बंधे होने की जानकारी कैसे हुई?
पुलिस ने बुधवार को बताया कि सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्षीय अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली थी। मामले में उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। यह अमेरिकी महिला जून में मुंबई आई थी, लेकिन इसके पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जुलाई को एक चरवाहे ने तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में ललिता काई को एक पेड़ से जंजीरों से बंधा हुआ पाया। चरवाहे ने काई की चीखें सुनीं। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने काई का आधार कार्ड बरामद किया, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा था और उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली। पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा खत्म हो चुका था। महिला को इलाज के लिए पड़ोसी गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

25 दिन से लेडी थी भूखी
महिला के पास से पुलिस ने एक नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि उसने पिछले 25 दिनों से कुछ नहीं खाया है। सिंधुदुर्ग के एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने ताजा अपडेट में कहा कि फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने अभी तक ललिता काई का बयान दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के पूर्व पति के खिलाफ जंगल में उसे लोहे की जंजीर से पेड़ से बांधने के आरोप में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि काई सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है।

लेडी के पास मिले अहम दस्तावेज
अमेरिकन महिला के पास से पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया है। जिसमें उसका तमिलनाडु का पता लिखा है। इसके अलावा उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली। पुलिस ने जांच में पाया की उसके वीजा की अवधि पूरी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+