'उद्धव ठाकरे के लिए हमेशा खुले हैं बीजेपी के दरवाजे', यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा
Keshav Prasad Maurya: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी 'शिवसेना' के एक विज्ञान की खूब चर्चा है। इस विज्ञापन के बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। वहीं, इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशल प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की ओर से उद्धव ठाकरे को सुलह का ऑफर दे डाला।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। मौर्य ने महाजन संपर्क अभियान के अवसर पर उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने ठाकरे को खुला ऑफर देते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे को बीजेपी के साथ आना है तो उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।

टीवी 9 की खबर के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार हम उद्धव ठाकरे के पास नहीं जाएंगे। उन्हें खुद ही पहल करनी होगी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करनी होगी। आगे बोलते हुए कहा कि ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के बेटे हैं, उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद नहीं हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के संकल्प कि सत्ता के लिए वे कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे के विपरीत जा कर उद्धव ने कांग्रेस एवं राकां से गठबंधन कर सरकार बनाई। कुर्सी पाने के लिए उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। ठाकरे ने राजनैतिक दृष्टि से अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल कर दी है।
इस दौरान मौर्य ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि इस बार चर्चा का प्रस्ताव बीजेपी नहीं देगी क्योंकि उन्होंने गलती की है, बीजेपी ने गलती नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौर्य ने यह भी कहा कि दोनों पारंपरिक और नैसर्गिक गठबंधन होंगे। 2014 के बाद और 2019 में गठबंधन टूटने के बाद भी अगर दोनों साथ आकर सरकार बना सकते हैं, तो अब भी ऐसी पहल की जा सकती है।
मौर्य ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राशन की दुकानों पर 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त अनाज देने का काम किया है।' वहीं, उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित महसूस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications