'UCC से केवल मुसलमान हीं नहीं, हिंदुओं को भी होगी परेशानी', यूनिफॉर्म सिविल कानून पर बोले उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने यूसीसी को लेकर कहा कि इससे केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदुओं को भी परेशानी होगी।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नागरिक संहिता का समर्थन करती है। लेकिन, इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि हिंदुओं को भी परेशानी होगी।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं, लेकिन जो लोग इसे ला रहे हैं, उन्हें ये सोचना चाहिए कि इससे केवल मुसलमानों को ही परेशानी नहीं होगी, बल्कि इससे हिंदुओं को भी परेशानी होगी और कई सवाल उठेंगे। गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर खुद कहते थे कि अगर राज्य में गायों की कमी होगी तो हम उनका आयात करेंगे।

Uddhav Thackeray

बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध कर रही हैं। वो इसे संप्रदायिकता से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार अहम मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के एजेंडे सेट कर रही है।

आखिर क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब एक देश, एक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्म, जाति लिंग के आधार पर) एक कानून का होना। अगर सिविल कानून लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटबारे जैसे कानूनों में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+