'...मैं जहां गया, वहीं नाराजगी, सिर्फ राजनीतिक कर रही शिंदे सरकार', बोले उद्धव ठाकरे

पूर्व सीएम व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में विकास के दावे की हकीकत तस्वीरें बता रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है।

Uddhav Thackeray on Shinde govt: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम वा शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने राज्य की मौजूदा सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर पा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जिस क्षेत्र में भी वे गए सिर्फ केंद्र और राज्य की राजनीति दिखी, धरातल पर नई सरकार का कोई काम नहीं दिख रहा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी भी है।

उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राज्य और केंद्र में हो रही राजनीति को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। प्रदेश में कई जगह ऐसी तस्वीरें दिखी, जहां कोई काम नहीं हुआ। जनता तक नई सरकार की कोई योजनाएं नहीं पहुंची हैं। ऐसे में विचार करने का विषय है कि सरकार जो योजनाएं बना रही है उसका लाभ जनता को मिल रहा या फिर नहीं।

Uddhav Thackeray on Shinde govt

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश और महाराष्ट्र में राजनीति बेहद निचले स्तर पर चली गई है। ऐसे में लोग काफी ज्यादा अपसेट हैं। जबकि मौजूदा सरकार है कि उसका जनता से कोई सरोकार ही नहीं रह गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तो चला रही लेकिन सच तो ये है कि लोगों को घरों में क्या हाल है, लोग कैसे जी रहे हैं इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+