NDA-विपक्ष की बैठक के ठीक बाद अजित पवार से मिले उद्धव ठाकरे, जानें इस मुलाकात के क्या हैं मायने
Uddhav Thackeray Meets Ajit Pawar: महाराष्ट्र का सियासी पारा फिर से गरम हो रहा है। एनडीए और विपक्ष की बैठक के ठीक बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज यानी बुधवार को उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम अजित पवार से मुलाकात की। इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।
मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। इस मुलाकात के कई मायने सामने आ रहे हैं। एनसीपी विद्रोह के बाद शरद पवार और अजीत पवार के बीच उद्धव ठाकरे सेतु का काम कर रहे हैं। एनसीपी में हुए फूट को मिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

अजित पवार ने 2 जुलाई को एनसीपी में विद्रोह करके अपने साथ कई एनसीपी विधायकों को साथ लेकर एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र कैबिनेट में उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। उनके साथ एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत कई बड़े नेता अजित पवार गुट में चले आए।
Recommended Video
शरद पवार से बगावत के बाद एनडीए में शामिल होने के बाद अजित पवार से उद्धव ठाकरे ने पहली बार मुलाकात की है। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। उद्धव ठाकरे ने अजित पवार से विधानसभा के चैंबर में मुलाकात की है। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। लेकिन विपक्ष और एनडीए की बैठक के ठीक बाद यह मुलाकात सियासी मायने से खास है।
उद्धव ठाकरे ने अजित पवार के लिए बड़ा सा फूलों का गुलदस्ता लेकर गए थे। अजित पवार ने उठकर गुलदस्ता लिया और उन्हें बैठने के लिए कुर्स दी। इससे पहले अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से लगातार दो बार मुलाकात की थी। हालांकि, इस पर एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि अगर बागी विधायक वापस लौट आते हैं, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- 'उन्हें राजनीति और बजट की समझ नहीं', महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला












Click it and Unblock the Notifications