9 साल में मोदी को बहनों की याद नहीं आई, हमारी वजह से केंद्र ने सिलेंडर के दाम घटाए: उद्धव ठाकरे
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मुंबई में कल से बैठक शुरू हो रही है। इससे ठीक पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाइव आकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 9 साल में पीएम मोदी को बहनों की याद नहीं आई। हमारी वजह से केंद्र ने सिलेंडर के दाम घटाए हैं।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ हैं। हम सब इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे। विकास के साथ हमें बीजेपी से आजादी चाहिए। भारत माता की रक्षा के लिए हम सब लड़ेंगे। 28 पार्टियों का सम्मेलन कल से मुंबई में शुरू हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 पार्टियां थे, यहां यह 28 पार्टियां हो गई हैं। जैसे-जैसे इंडिया बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।
वहीं, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। इस दौरान एजेंडे पर चर्चा होगी। इसके बाद हम आगे की चीजों को तय करेंगे।
एलपीजी की कीमतों में कटौती पर आप सांसद राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।
राघव चड्ढा ने कहा कि जब 2014 में पीएम मोदी की सरकार बनी थी, तब 400 रुपये की सिलेंडर मिलती थी। लेकिन आज यही सिलेंडर 1200 रुपये की मिल रही है। उस पर अब 200 रुपये की सब्सिडी दे रहे हैं। चुनाव से पहले जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता इस पर सवाल उठाएगी।
यह भी पढ़ें- मानहानि मामला: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को जमानत, सांसद राहुल शेवाले ने किया है केस












Click it and Unblock the Notifications