महाराष्‍ट्र: रत्नागिरी में ट्रक ने रिक्‍शा को मारी टक्‍कर, 8 की मौत, शिंदे सरकार ने की मुआवजा देने की घोषणा

महाराष्‍ट्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
ये दुर्घटना महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी जिले के दापोली-हरने मार्ग पर असुद की है, जहां एक ट्रक ने रिक्‍शा को टक्‍कर मार दी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और हादसे में घायल हुए लोगों का अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

ratnagiri-road-accident

वहीं महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे में मारे गए लोगो की मौत पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस दुर्घटना के घायलों का निशुल्‍क और बेहतर इलाज करवाने का निेर्देश जारी किया है।

वहीं महाराष्‍ट्र के घाटकापर क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया जिसमें चार लोग घायल हो गए है। ये घटना मुंबई के घाटकोपर के रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी की चॉल का है। जो अचानक गिर गया और उसमें चार लोग घायल हो गए जिन्‍हें राजावाड़ी अस्‍पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया है।

डॉक्‍टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है। क्षेत्र के नागरिक अधिकारियों के अनुसार शहर और उनके उपनगरों में पिछले 24 उपनगरों में हो रही भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो चुका है। आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+