Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

flashback 2020: महाराष्‍ट्र की घटनाएं सालभर रहीं सुर्खियों में, इन पर बनती रहीं खबरें

flashback 2020 Maharashtra, मुंबई. वर्ष 2020 खत्‍म हो रहा है और नए साल 2021 की आहट सुनाई देने लगी है। मौजूदा वर्ष यूं तो मार्च के महीने से ही कोरोना वायरस के प्रकोप की जद में रहा। मगर, महाराष्‍ट्र में इस साल कोरोना के अलावा भी ऐसा बहुत कुछ देखने को मिला, जो देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा। एक्‍टर सुशांत राजपूत की मर्डर मिस्‍ट्री से लेकर बॉलीवुड के बडे़-बडे़ चेहरों के ड्रग्स कनेक्‍शन के खुलासे तक, हजारों खबरें बनीं। यहां कांग्रेस-शिवसेना व एनसीपी की सत्‍ता और उसका भाजपा से टकराव, पालघर की मॉब लिंचिंग की घटना, आतंकियों की खोज में छापेमारी, इरफान खान, ऋषि कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों का दुनिया से हमेशा के चले जाना ...यह सब इसी साल में हुआ। साथ ही यहां कुछ ऐसी परियोजनाओं का शिलान्‍यास व लोकार्पण भी हुआ, जिनसे विकास और पर्यटन में बढ़ोतरी का खाका खिंच गया।

Top events of Maharashtra in 2020: flashback 2020, Maharashtra, year ender of Maharashtra

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर गुजरात के अहमदाबाद शहर के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की परियोजना सालभर खबरों में रही। 2020 में ही इसका परियोजना का ठेका एलएंडटी को दे दिया गया। इसके अलावा भारतीय नौसेना में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला पोत आईएनएस विराट भी नौसेना से रिटायर होकर मुंबई में नीलाम कर दिया गया।

विराट एयरक्राफ्ट करियर है, जिसे म्‍यूजियम में बदलवाने के लिए सरकार से एक कंपनी की बहस छिडी हुई है...यह मामला कई महीने से चर्चा में है और अब तक निपटारा नहीं हुआ। बॉबे हॉइकोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। इस सबके अलावा यह साल महाराष्‍ट्र के लिए कोरोना की वजह से काफी दुखद रहा, क्‍योंकि महामारी ने यहां हजारों जिंदगियां लील लीं। यहां देश में सबसे ज्‍यादा कोरोना मरीज मिले। लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+