Apple BKC Store के उद्घाटन पर एक ग्राहक की हरकत देख हैरान रह गए टीम कुक, साथ खिंचवाई फोटो, VIDEO
उद्घाटन के मौके पर एक ग्राहक अपनी पुरानी मैंकिटोश क्लासिक मशीन लाई, जिसे देख टीम कुक काफी हैरान रह गए। इसका वीडियो सामने आने पर वायरल हो गया है।

Apple BKC Store Opening: मुंबई में एप्पल का पहला स्टोर आज यानी मंगलवार को खुल गया। उद्घाटन के मौके पर कई जाने-माने लोग पहुंचे। बीकेसी स्टोर के उद्घाटन के मौके पर एक ग्राहक की हरकत से एप्पल सीईओ टीम कुक हैरान रह गए।
दरअसल, एप्पल बीकेसी स्टोर के उद्घाटन पर एक ग्राहक अपनी पुरानी मैकिंटोश क्लासिक मशीन साथ ले लाई, जिसे देख एप्पल के सीईओ टिम कुक हैरान रह गए। इसका वीडियो वायरल हो गया है। काफी लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
Apple BKC स्टोर का उद्घाटन
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कस्टमर को मशीन लाते देख टिम कुक काफी हैरान हो जाते हैं और काफी खुश भी हो जाते हैं। कस्टमर के साथ हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद करते हैं।
जश्न मना रहा एप्पल
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह से पहले एप्पल ने एक बयान दिया था, जिसमें कंपनी ने कहा कि एप्पल भारत में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
#WATCH | Apple CEO Tim Cook surprised at seeing a customer bring his old Macintosh Classic machine at the opening of India's first Apple store at Mumbai's BKC pic.twitter.com/MOY1PDk5Ug
— ANI (@ANI) April 18, 2023
इस उद्घाटन समारोह से पहले एप्पल ने एक बयान दिया था, जिसमें कंपनी ने कहा कि एप्पल भारत में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्टोर का उद्घाटन करने के बाद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और ऊर्जा है। हम इस इनोवेशन के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को बेहद उत्साहित हैं।
पीएम से करेंगे मुलाकात
बुधवार को दिल्ली में टिम कुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले हैं। पीएम के अलावा वे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरुवार को टिम कुक दिल्ली में एप्पल के दूसरे स्टोर का उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढ़ें- Apple के CEO टिम कुक को कितनी सैलरी मिलती है? जानें उनकी कुल संपत्ति के बारे में












Click it and Unblock the Notifications