Maharashtra Chunav: 'जो भी संभाजी महाराज के हत्यारे में मसीहा देखते हैं', PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा

Maharashtra elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्‍हें तो 'संभाजी महाराज के नाम' से भी दिक्‍कत है। पीएम मोदी ने कहा जो लोग मराठा योद्धा-राजा को मारने वाले व्‍यक्ति में अपना मसीहा देखते हैं क्‍या वो राज्‍य और मराठा गौरव के खिलाफ हैंं।

पीएम मोदी ने मराठा इतिहास और गौरव पर महाराष्ट्र में विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की। पीएम मोदी ने सवाल किया जिन लोगों को संभाजी महाराज के नाम से परेशानी है, जो उन्हें मारने वालों के नाम में मसीहा देखते हैं, क्या वे महाराष्ट्र और मराठा गौरव के खिलाफ नहीं खड़े हैं? क्या ये लोग हमारी पहचान के खिलाफ नहीं हैं? क्या महाराष्ट्र कभी ऐसे लोगों को स्वीकार करेगा?"

pmmodi

याद रहे संभाजी महाराज मराठा प्रतीक छत्रपति शिवाजी के पुत्र थे। उन्हें मुगल बादशाह औरंगजेब ने मार डाला था।इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह आरक्षण और विकास के खिलाफ है। आरक्षण दोनों नीतियों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने तर्क दिया कि कांग्रेस ऐतिहासिक रूप से आरक्षण के खिलाफ रही है।

उन्‍होंने कहा "सरकार बनाने के लिए, कांग्रेस पार्टी विकास में नहीं बल्कि विभाजन में विश्वास करती है... शुरू से ही, कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ रही है... आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने विज्ञापन आरक्षण के बारे में कांग्रेस की असली सोच को दर्शाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस आरक्षण को देश और योग्यता के खिलाफ कहती थी। कांग्रेस की मानसिकता और एजेंडा आज भी वही है। इसलिए, पिछले 10 वर्षों से, उनके लिए ओबीसी से एक पीएम को बर्दाश्त करना मुश्किल है,"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+