The Kerala Story: Sudipto के टीम मेंबर को धमकी! 'घर से अकेले मत निकलना, कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया'
The Kerala Story director Sudipto Sen ने बताया है कि उनकी क्रू के सदस्य को अनजान नंबर से मैसेज भेजकर कहा गया, कहानी दिखाकर ठीक नहीं किया। अकेले बाहर घूमना सुरक्षित नहीं।

The Kerala Story लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कई बार फिल्म के कंटेंट पर वाद-प्रतिवाद हो रहा है तो कई बार फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों के सथ हो रहा बर्ताव खबरों में जगह बना रहा है।
धमकी भरे मैसेज में क्या है?
ऐसा ही हुआ फिल्म के क्रू मेंबर्स में से एक के साथ जब उसे एक अनजान नंबर से मैसेज भेजा गया। धमकी भरे इस संदेश में कहा गया कि 'घर से अकेले बाहर न निकलें और उन्होंने यह कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।'
कंप्लेन पर मुंबई पुलिस ने क्या किया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने महाराष्ट्र पुलिस को इस धमकी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को मामले की गंभीरता बताई जिसके बाद पुलिस ने चालक दल के सदस्य को सुरक्षा प्रदान की।
FIR दर्ज नहीं होने का कारण चौंकाने वाला
हालांकि, समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार मुबंई पुलिस का कहना है कि केरल स्टोरी फिल्म के क्रू को धमकी के मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।
कहीं टैक्स फ्री तो कहीं पूरे राज्य में बैन
गौरतलब है कि रिलीज के बाद से लगातार विवादों में घिरी इस फिल्म के प्रति राज्य सरकारों का भी रुख चौंकाने वाला है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने टैक्स फ्री करने की बात कही है तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में इसे बैन किया गया है।
Recommended Video
The Kerala Story पर प्रधानमंत्री क्या बोले?
खुद पीएम मोदी इस फिल्म को देखने की अपील कर चुके हैं। कांग्रेस द केरल स्टोरी फिल्म के कंटेंट को लेकर आलोचनात्मक रवैया अपना रही है। कई और दलों ने भी साफ किया है कि अगर कहानी रियल लाइफ किरदारों पर है तो इसके साथ अलग ट्रीटमेंट होना चाहिए।
'लव जिहाद' पर फिल्म कैसे?
बता दें कि सुदीप्तो की फिल्म में महिलाओं की भूमिका प्रमुख है। नायिका प्रधान फिल्म कथित तौर पर लव जिहाद के मुद्दे पर बनी है, लेकिन ये भी रोचक है कि सरकार संसद में 'लव जिहाद' के अस्तित्व को मानने से इनकार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications