Thane Water Cut News: ठाणे में जारी रहेगी पानी की कटौती, कब तक मिलेगी आम लोगों को राहत?
Thane Water Cut News: मुंबई से सटे ठाणे में पानी की किल्लत पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी है। शहर की जल आपूर्ति की मुख्य लाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी सप्लाई बाधित हो रही है। ठाणे नगर निगम (TMC) ने पूरे शहर में 50 प्रतिशत पानी कटौती लागू की हुई है।
यह कटौती शुक्रवार,19 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी का उपयोग सावधानी से करें। प्राइवेट टैंकर से भी पानी की आपूर्ति होगी।

Thane Water Cut News: मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन
- ठाणे नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पिसे बांधारा से टेमघर जलशोधन केंद्र तक पानी पहुंचाने वाली 1000 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
- 11 दिसंबर को कल्याण फाटा इलाके में महनगर गैस के काम के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन चार से पांच स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। मरम्मत के दौरान कुछ और जगहों से भी पाइपलाइन खराब हुई है।
Thane Water Cut News: जोनल सिस्टम के आधार पर होगा पानी का बंटवारा
पानी की उपलब्धता कम होने के चलते नगर निगम ने पानी की आपूर्ति के लिए जोनल सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना केवल 12 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे कई इलाकों में पानी सप्लाई का समय भी बदलेगा। संबंधित वॉर्डों को इस बारे में सूचना दी गई है। प्राइवेट टैंकर से भी पानी की सप्लाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही सामान्य जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। टीएमसी ने कहा कि मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय लग रहा है। अडवांस लेवल पर मेंटनेंस काम हो रहा है। यह लंबे समय के लिए शहरवासियों के लिए राहत बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications