'महिलाओं को कुकर में पकाया जा रहा', एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के रोने वाले Video पर नीलम गोरे ने दिया बड़ा बयान
Tanushree Dutta Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो तनुश्री दत्ता ने खुद शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए मदद की गुहार लगाई है। तनुश्री ने खुलासा किया है कि कैसे उनके ही घर में ही उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके कारण वो डर के साथ जिंदगी गुजार रही हैं।
एक्ट्रेस तनुश्री के रोते हुए वीडियो पर महाराष्ट्र विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए बड़ा बयान दिया है।

"महिलाओं को कुकर में पकाया जा रहा"
उपसभापति नीलम गोरे ने तनुश्री के वायरल वीडियाे पर कहा, "घरेलू हिंसा का मामला गंभीर मुद्दा है और देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कहीं महिलाओं को कुकर में पकाया जा रहा है। तनुश्री दत्ता के वीडियो को सिर्फ देखकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस इस मामले को स्वत: ही संज्ञान में लेगी।"
नीलम गोरे बोलीं- मैं राज्य महिला आयोग से बात करूंगी
नीलम गोरे ने कहा, "घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के संबंध में कानून है। महाराष्ट्र में पारिवारिक न्यायलय भी मौजूद है।" उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से ये अपील करूंगी कि इस वीडियो की जांच करवाए और तनुश्री दत्ता को राहत दें। मैं खुद इस मामले के बारे में राज्य महिला आयोग से बात करूंगी।"
तनुश्री दत्ता ने वीडियो में क्या किए खुलासे?
बता दें 22 जुलाई को एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए कह रही है कि, "मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं। यह 2018 से चल रहा है। आज तंग आकर मैंने पुलिस को बुलाया है।
"प्लीज कोई मदद करें मुझे..."
तनुश्री ने आगे कहा, "प्लीज कोई मदद करे, मुझे मेरे घर में परेशान किया जा रहा है। मुझे बीते 4-5 साल से परेशान किया जा रहा है। तनुश्री ने बताया कि बीते कुछ सालों से घर की छत और दरवाजे के पास लगातार तेज आवाज और धमाके किए जा रहे हैं। 2020 से लगभग हर दिन ये सब हो रहा है। उन्हें घर की नौकरानियों के जरिए परेशान किया जा रहा है। जिस कारण वो घर का सारा काम खुद ही कर रही हैं। उन्होंने बताया बिल्डिंग मैनेजर से शिकायत की लेकिन अब वो शिकायत करके थक गई हैं।
मानसिक तनाव से गुजर रही तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने अपने इस वीडियो में बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं क्योंकि उनके घर में ही उनका जो उत्पीड़न किया जा रहा है उससे उन्हें मानसिक तनाव हो रहा है। तबीयत खराब होने के कारण वो काम नहीं कर पा रही हैं।उन्होंने बताया स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए मंत्र ओर मेडिटेशन कर रही हैं।
नीलम गोरे ने अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट के साथ हुई मारपीट का भी किया जिक्र
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नीलम गोरे ने ठाणे के कल्याण में एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के साथ हुई मारपीट की घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि एक मरीज के रिश्तेदारों द्वारा महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ की गई हिंसा बेहद निंदनीय है और इसे किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
हालांकि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन नीलम गोरे ने उसकी जमानत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में महाराष्ट्र के डीजीपी और ठाणे पुलिस कमिश्नर से भी बात की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले की उचित जांच हो और पीड़िता को न्याय मिले।












Click it and Unblock the Notifications