Sunetra Pawar बन रहीं महाराष्ट्र की पहली महिला Deputy CM, क्या मिलेगा वित्त मंत्रालय? कौन विभाग संभालेंगी
Sunetra Pawar Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र में अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। शनिवार को शाम सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेेंगी। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनकर नया इतिहास दर्ज करा देंगी।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुनेत्रा पवार को अजित पवार के बाद वित्त मंत्रालय सौंपा जाएगा? उन्हें किन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है?

Sunetra Pawar शाम पांच बजे लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
बता दें महाराष्ट्र राजभवन में शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पदके शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आधिकारिक जानकारी मिली है कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई पहुंचेंगे। राजभवन में आयोजित एक समारोह में शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल दिलवाएंगे। 10 मिनट के छोटे से समारोह में केवल एजेंसियों को ही एंट्री दी जाएगी।
Sunetra Pawar क्या संभालेंगी वित्त मंत्रालय?
शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी के फडणवीस कैबिनेट में विभागों के बंटवारे और आगामी बजट सत्र को लेकर भी अहम जानकारियां सामने आई हैं। अजित पवार के पास पहले से रहा वित्त विभाग फिलहाल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा। यानी 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में फडणवीस ही बजट पेश करेंगे।
Sunetra Pawar को कौन से विभागों मिलेंगे?
वहीं सुनेत्रा पवार को दिए जाने जाने विभागों की बात करें तो सूत्रों के अनुसार उन्हें महाराष्ट्र्र कैबिनेट में खेल विभाग और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग समेत कुछ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी विभाग आवंटन को लेकर मंथन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications