औरंगजेब वाले बयान पर सपा विधायक Abu Azmi किए गए सस्पेंड, महाराष्ट्र विधासनसभा स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई
Abu Azmi suspended: 'औरंगजेब हिंदुस्तान का बांदशाह था', समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आज़मी के इस विवादित बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं विधानसभा स्पीकर ने मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा विधायक अबू आजमी को मौजूदा सत्र से निष्कासित कर दिया है।
यह निर्णय महाराष्ट्र संसदीय कार्य समिति के मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा निलंबन का प्रस्ताव रखे जाने के बाद लिया गया, जिसका विधानसभा ने समर्थन किया। अब मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में चार बार के विधायक रहे अबू आजमी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

बता दें एक दिन पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के बयान पर की अलोचना करते हुए कहा था ये महाराष्ट्र की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है इसके लिए उन्हें सख्त सजा दी जाएगी उन्हें निलंबित किया जाएगा। वहीं इस बयान के एक दिन बाद आज अबू आजमी को विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।
हालांकि सपा विधायक अबू आज़मी ने माफी मांगी और कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से समझा गया और उनका कभी भी शिवाजी महाराज या संभाजी महाराज का अपमान करने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहां मैं बस इतिहास की बात कर रहा था मेरा मकसद किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति को कमतर आंकने के लिए नहीं था।
अबू आजमी ने दी ये सफाई
सोशल मीडिया पर अबू आजमी ने पोस्ट शेयर कर लिखा "मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है, औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वो ही कहा था जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।
अबू आजमी की विधायिकी छीनी जाने की उठी मांग
विधानसभा सत्र में भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने तर्क दिया कि महाराष्ट्र में बेहद सम्मानित छत्रपति शिवाजी का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया और सुझाव दिया कि उनकी विरासत का अपमान करने वालों के लिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है।
चंद्रकांत पाटिल ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार, विधायकों को एक सत्र से अधिक के लिए निलंबित नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर, पाटिल ने एक समिति गठित करने की योजना की घोषणा की, जो यह मूल्यांकन करेगी कि क्या विधायक के रूप में आज़मी की सदस्यता को और अधिक अनुशासित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications