Abu Azmi: सपा MLA को औरंगजेब महान क्यों लगता है? अबू आजमी ने बयान वापस लेकर दी सफाई
Abu Azmi:: महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (SP) के एमएलए अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है और इसे वापस ले लिया है। हालांकि, इस पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हंगामा बरपा हुआ है और शिवसेना समेत कई संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है।
अपने विवादित बयान के बाद आजमी को खुद पर खतरा भी लग रहा है और उनकी दलील है कि उन्होंने कुछ भी अपनी तरफ से नहीं कहा है, बल्कि कथित रूप से किताबों में कही गई बातों को ही सामने रखा है। हालांकि, बयान वापस लेने से पहले उनके खिलाफ एफआईआर हो चुकी है।

Abu Azmi Aurangzeb remarks controversy: अबू आजमी ने क्या कहा था?
महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार)तक फैली हुई थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय भारत की जीडीपी दुनिया की कुल जीडीपी का 24% थी और देश 'सोने की चिड़िया' कहलाता था।
यही नहीं, जब उनसे औरंगजेब और मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्ष को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने इसे मात्र 'राजनीतिक लड़ाई' करार दिया।
उन्होंने कहा था कि औरंगजेब को लेकर कई ऐतिहासिक तथ्य गलत तरीके से दिखाए जा रहे हैं। उनका यहां तक दावा था कि औरंगजेब ने सिर्फ हिंदू मंदिरों को ही नहीं, बल्कि कई मस्जिदों को भी गिराने का काम किया था। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब के प्रशासन में 34% अधिकारी हिंदू थे, जिनमें कई उनके सलाहकार भी थे।
Abu Azmi Aurangzeb statement: अबू आजमी के बयान पर सियासी बवाल
अबू आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिवसेना नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की और इसे महाराष्ट्र के इतिहास और मराठा गौरव के विरुद्ध बताया।
यही मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में भी गूंजा और सत्ताधारी महायुति के सदस्यों ने आजमी को सदन से निलंबित करने तक की मांग की। बीजेपी और शिवसेना ने सदस्यों ने इसे 'देशद्रोह' बताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Abu Azmi: विवाद पर अबू आजमी ने दी सफाई और वापस लिया बयान
विवाद बढ़ता देख अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए उसे वापस ले लेने में ही भलाई समझी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की औरंगजेब से तुलना पर प्रतिक्रिया मात्र दे रहे थे।
आजमी के मुताबिक,'इतिहासकारों ने जो लिखा है,वही मैंने दोहराया है। अगर इतिहासकारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मेरे कहने पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?'
हालांकि, उन्होंने बढ़ते विरोध और कथित रूप से मिल रही धमकियों के चलते अपना बयान वापस ले लिया। उनका कहना है, 'सरकार में बैठे लोग मेरे खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। मुझे धमकियां दी जा रही हैं और अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मैं अपना बयान इसलिए वापस ले रहा हूं, क्योंकि इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।'
Maharashtra politics: अबू आजमी पर दर्ज हुई एफआईआर
हालांकि, अबू आजमी के बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज हो चुका है। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई,जिसे बाद में मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया। उनपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मुकदमा दाखिल किया गया है।
Abu Azmi Aurangzeb remarks controversy: शिवसेना ने अबू आजमी के खिलाफ खोला है मोर्चा
आजमी के खिलाफ शिकायत शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने दर्ज कराई थी। जिन्होंने उन पर 'देशद्रोह' का भी आरोप लगाया है। म्हास्के का कहना है,'अबू आजमी को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें देश से बाहर भेज देना चाहिए।'
इस बीच शिवसेना की ओर से एलान किया गया कि छत्रपति संभाजी महाराज के अपमान के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शिवसेना नेताओं ने अबू आजमी पर कार्रवाई की मांग की है और इसे महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,'औरंगजेब की सराहना करना और उसे महान बताना सबसे बड़ा पाप है। यह महाराष्ट्र की विरासत और मराठा गौरव का अपमान है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अबू आजमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'(इनपुट-एजेंसियां)
-
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
TN Election 2026: TVK शुक्रवार को करेगी 234 उम्मीदवारों का ऐलान, क्या DMK का किला हिला पाएंगे सुपरस्टार विजय? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications