18 हजार करोड़ के सौर मॉड्यूल संयंत्र के EOI पर साइन, डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- 8000 नए रोजगार होंगे सृजित
महाराष्ट्र सरकार ने 18 हजार करोड़ के सौर मॉड्यूल संयंत्र के ईओआई पर साइन किए हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सिलिकॉन, पॉलिसिलिकॉन और इंगोट वेफर विनिर्माण स्थापित करने के लिए 18 हजार करोड़ के मॉड्यूल संयंत्र के ईओआई पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दी।
18000 करोड़ के निवेश के लिए निस्डैक कंपनी रीन्यू के साथ ईओआई पर साइन किए गए हैं। उत्पाद मूल रूप से सौर मॉड्यूल है, जो सौर ऊर्जा संयंत्रों में उपयोग किए जाने वाले पैनलों के प्रमुख घटक है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में विशेष रूप से सौर ऊर्जा क्षेत्र में अत्यधिक परिष्कृत विनिर्माण प्रौद्योगिकी और प्रक्रिया लाता है। इस परियोजना से 8000 से अधिक रोजगार बनेंगे।
कंपनी भविष्य के लिए अत्याधुनिक उत्पादों को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण अनुसंधान करने के लिए संयंत्र के नजदीक विकास सुविधा उपलब्ध करने का भी इरादा रखती है।
वहीं, इस मामले पर सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार मामले को सख्ती से आगे बढ़ा रही है। ईओआई पर हस्ताक्षर के साथ ये उम्मीद की जा रही है कि प्रस्तावित प्रोत्साहनों के लिए कैबिनेट की मंजूरी सहित पूरी परियोजनाओं को अंतिम मंजूरी अगले 45 दिनों में मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications