Maharashtra: अजित पवार के बीजेपी में जाने पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- सिद्धांतों का धिक्कार हो

Maharashtra NCP, Maharashtra Politics, maharashtra political crisis, NCP Ajit Pawar, Ajit Pawar oath, Ajit Pawar BJP, ajit pawar Deputy CM, ajit pawar news, ajit pawar to support bjp, ncp ajit pawar to support bjp, aj

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। एनसीपी वरिष्ठ नेता शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने आखिरकार बागी तेवर अपनाते हुए आज एनडीए सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही NCP नेता छगन भुजबल सहित 9 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इधर, जैसे ही बीजेपी में अजित पवार शामिल हुए उनके पुणे स्थिति ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Maharashtra NCP

प्रियंका चतुर्वेदी का बीजेपी पर हमला

वहीं एनसीपी में हुई टूट के बाद महाविकास अघाड़ी के समर्थित उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,"सिद्धांतों का धिक्कार हो, भाजपा देश में वैचारिक गठबंधन की बात करने वाली आखिरी पार्टी होनी चाहिए।"

बीजेपी सिर्फ राजनीतिक अवसरवादी- प्रियंका

अपने ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा कि वे (बीजेपी) सिर्फ राजनीतिक अवसरवादी हैं, जो किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं। महाराष्ट्र में नए घटनाक्रम के साथ, वे विधायक जो भ्रष्ट थे और जेल गए थे, अब मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं!"

खुद को विफल होता देख...

प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि जब उन्होंने देखा कि शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता बढ़ रही है, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे विफल हो गए हैं और उन्हें किसी और के समर्थन की आवश्यकता होगी। चूंकि, विपक्ष एक साथ आ रहा है, इसलिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, वे जो फॉर्मूला अपना रहे हैं, वह सफल नहीं होगा।

संजय राउत का बयान

वहीं महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत का भी बयान आया। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है, उन्हें अपना काम करने दीजिए। मेरी अभी शरद पवार से बात हुई। उन्होंने कहा, "मैं मजबूत हूं। हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है। हम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर सब कुछ फिर से बनाएंगे।" जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+