क्या विपक्षी दलों के साथ आज बैठक करने वाले शरद पवार? शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया ये जवाब

क्या विपक्षी दलों के साथ आज बैठक करने वाले शरद पवार? शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 22 जून: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार (22 जून) को राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। जिसको लेकर ये सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि ये भाजपा को रोकने के लिए ये तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर बैठक बुलाई गई है। अब इस पूरे मामले पर शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि ये शरद पवार की ये बैठक विपक्षी दलों की बैठक नहीं है। संजय राउत बोले, ''शरद पवार आज राष्ट्र मंच के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पवार साहब एक बड़े नेता हैं और कई लोग राजनीति, अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर उनसे सलाह लेते हैं। लेकिन ये बैठक विपक्षी दलों की बैठक है, मैं इस बात को नहीं मानता हूं। क्योंकि इस बैठक में सपा, बसपा, वाईएसआरसीपी, टीडीपी और टीआरएस शामिल नहीं है।

Recommended Video

    Third Front: Sharad Pawar की मीटिंग से Shiv Sena गायब, जानिए क्या बोले Sanjay Raut | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Raut, Shiv Sena

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है, राष्ट्र मंच, जो यशवंत सिन्हा साहब ने स्थापित किया था और उनके साथ आज शरद पवार की बैठक होने वाली है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि ये बैठत विपक्षी पार्टियों की नहीं है। हां लेकिन ऐसा हो सकता है कि ये विपक्ष को साथ में लाने की एक पहल हो।

    शरज पवार की बैठक को लेकर दी गई सफाई

    हालांकि शरद पवार के घर पर होने वाली राष्ट्र मंच की बैठक को लेकर सफाई भी दी गई है। कहा गया है कि इस बैठक का तीसरे मोर्चे की बैठक से कोई लेना-देना नहीं है। एऩ़डीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बैठक से जुड़े लोगों ने स्पष्ट किया है कि इस मीटिंग का 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई लेना -देना नहीं है। ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से लड़ने के लिए कोई योजना के लिए बैठक बुलाई गई है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा था कि शरद पवार राष्ट्र मंच की एक बैठक की मेजबानी करने वाले हैं। उन्होंने जानकारी दी थी कि मंगलवार को शाम 4 बजे राष्ट्र मंच की बैठक होगी। ये बैठक शरद पवार के घर पर होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+