'हिंदुत्व के पक्ष में विद्रोही विधायकों की मांगों पर विचार करें', शिवसेना सांसद का CM उद्धव को पत्र

मुंबई, 22 जून: महाराष्ट्र की राजनीति में मचे घमासान के बीच शिवसेना सांसद भावना गवली ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में भावना गवली ने अपील करते हुए कहा है कि वे 'हिंदुत्व के पक्ष में विद्रोही विधायकों की मांगों पर विचार करें।' उन्होंने सीएम से यह भी अपील की है कि वह इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करें। बता दें, शिवसेना ने विधायकों को बुधवार को होने वाली पार्टी की विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने को कहा था, साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर विधायक इसमें शामिल नहीं हुए तो उन पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Shiv Sena MP Bhavana Gawli writes to CM Uddhav Thackeray over revolting MLAs

शिवसेना सांसद भावना गवली ने पत्र में सीएम उद्धव ठाकरे से कहा कि विद्रोही विधायक शिवसैनिक है, इसलिए उन पर कठोर कार्रवाई न करें। उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि यह सच है कि मैं अपनी सर्जरी और स्वास्थ्य की स्थिति के कारण पिछले कुछ महीनों में लोगों से नहीं मिल सका। लेकिन अब, मैंने लोगों से मिलना शुरू कर दिया है।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, कुछ लोग कहते हैं कि यह बाला साहब की शिवसेना नहीं है, उन्हें बताना चाहिए कि बाला साहब के विचार क्या थे। ये वही शिवसेना है जो अपने जमाने में थी। 'हिंदुत्व' ही हमारी जान है। उन्होंने कहा, शिवसेना को हिंदुत्व से अलग नहीं किया जा सकता है। एकनाथ शिंदे के साथ गए विधायकों के फोन आ रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि उन्हें जबरन ले जाया गया। मैं इस बात में नहीं पड़ना चाहता कि हमारे विधायकों के साथ क्या हो रहा है और वे कहां जा रहे हैं या उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+