उद्धव ठाकरे के विधायक ने सुनाई फिल्मी स्टोरी, बोले- बीच रास्ते में कार से कूदा, लिफ्ट ली, पैदल चलकर वापस लौटा

मुंबई, 22 जून। महाराष्ट्र कि सियासत में पिछले 24 घंटे में जिस तरह से घटनाक्रम बदले हैं उससे प्रदेश के राजनीतिक हालात काफी दिलचस्प हो गए हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावती सुर छेड़ दिए हैं। एकनाथ शिंदे एक तरफ जहां अपनी मांगों को मंगवाने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे के खेमे के विधायक अपने नेता के प्रति अपनी वफादारी किसी भी सूरत में साबित करने में लगे हैं। न्यूज-18 की रिपोर्ट की मानें तो शिवसेना के विधायक ने बताया कि एकनाथ शिंदे के गुजरात के सूरत जाने के बाद मैं खुद गुजरात गया और वहां से वापस आकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने नेता को दी।

बीच रास्ते में कार से कूद गए

बीच रास्ते में कार से कूद गए

विधायक का दावा है कि एकनाथ शिंदे के साथ जो छह विधायक गए थे उसमे वह भी शामिल थे, वह शिंदे के साथ सिर्फ इसलिए गए ताकि वह जान सके कि आखिर क्यों शिंदे ने शिवसेना के विधायकों को गुजरात बुलाया। विधायक का कहना है कि जब हमारी कार वसाई विरार से आगे बढ़ी और गुजरात बॉर्डर पर पहुंची तो मुझे संदेह हुआ। चेकप्वाइंट पर जब कार पहुंची तो विधायक कार से कूद गए और वहां से गुजर रही एक दोपहिया से लि्फ्ट लेकर वापस आ गए।

चार किलोमीटर पैदल चले

चार किलोमीटर पैदल चले

यही नहीं विधायक का दावा है कि वह लिफ्ट लेने के बाद चार किलोमीटर तक पैदल चले इसके बाद वह ट्रक वाले से लिफ्ट लेकर दहिसर पहुंचे और आनन-फानन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए पहुंचा। विधायक का कहना है कि मैंने मुख्यमंत्री को पूरी कहानी बताई और उन्हें इस बात की जानकारी दी कि कई विधायक शिंदे के साथ वहां गए हैं। बहरहाल विधायक का दावा कितना सही है, यह तो खुद विधायक ही बता सकते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता अपनी प्रतिबद्धता को साबित करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

कैबिनेट की बैठक पर नजर

कैबिनेट की बैठक पर नजर

वहीं महाविकास अघाड़ी सरकार पर आए संकट के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भरोसा जाहिर किया है कि उनके पास बहुमत है और शिंदे के साथ गए विधायक वापस आ रहे हैं। लेकिन ठाकरे को इस बात की आशंका है कि शिंदे शायद वापस ना आएं, यही वजह है कि उन्होंने सहयोगी दलों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अपने घर को संभालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+