Maharashtra new CM: 'BJP का सीएम मुझे मंजूर' PC में एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीते चार दिनों से खींचतान चल रही है। सर्वाधिक सीट जीत हासिल करने वाली भाजपा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी और शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम पद पर देखना चाहती चाहती थी। लेकिन एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस कर इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है।
बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने सीएम पद को लेकर कहा कि पीएम मोदी जो फैसला लेंगे, वो हमें मंजूर है। हम किसी तरह की अचड़न नहीं करेंगे।

मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना-शिंदे
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना। CM का मतलब कॉमन मैन होता है, मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए।"
एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं महाराष्ट्र के सभी मतदाताओं को महायुति का समर्थन करने और हमें भारी जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह अभूतपूर्व है। अमित शाह और पीएम मोदी ने बालासाहेब ठाकरे के एक आम शिवसैनिक को सीएम बनाने के सपने को पूरा किया है। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।"
जिसे भी मुख्यमंत्री चुना जाएगा, उसका समर्थन
एकनाथ शिंदे ने कहा, "महायुति द्वारा जिसे भी मुख्यमंत्री चुना जाएगा, शिवसैनिक उसका समर्थन करेंगे।" बता दें महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 132 सीटों पर महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 57 सीटो पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है।
चुनाव परिणाम के बाद जहां महायुति के तीनों दलों ने कहा था कि सीएम के चेहरे को लेकर हम मिलकर निर्णय लेंगे लेकिन चार दिन बाद तक सीएम पद को लेकर जंग जारी थी।
वहीं बुधवार को भाजपा शीर्ष ने देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया था। इस खबर कुछ देर बाद ही एकनाथ शिंदे द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की और भाजपा का सीएम बनाने पर सहमति दे दी। सूत्रों के अनुसार सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बाद एकनाथ शिंदे बीते दो दिनों से बैठकें नहीं कर रहे थे लेकिन आज बुधवार को दो बैठकें की।












Click it and Unblock the Notifications