शिंदे सरकार मुंबई के रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए स्थापित करेगी कल्याण निगम, मिलेगी ये सुविधाएं
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिंदे सरकार के मुंबई रिक्शा टैक्सी चालकों के लिए 'महाराष्ट्र टैक्सी रिक्शा चालक मालिक कल्याण निगम' शुरू किया जाएगा।
ये ऐलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में रिक्शा टैक्सी चालकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने रिक्शा टैक्सी चालकों से बातचीत करते हुए ये वादा किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा शहर में रिक्शा व टैक्सी वाले श्रमिकों के लिए अलग से 'महाराष्ट्र टैक्सी रिक्शा चालक मालिक कल्याण निगम' शुरू किया जाएगा।
सीएम शिंदे ने बताया इस निगम के तहत अनेक सुविधाएं रिक्शा टैक्सी चालकों को दी जाएगी। रिक्शा और टैक्सी चालकों को लाइफ इश्योरेंस दिया जाएगा। इसके साथ-साथ उसके परिवारों को भी फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट सुनिश्चित करने के लिए फंड का इंतजाम किया जाएगा।
दुर्घटना में अचानक कोई घायल हो जाता है तो उसे 50 हजार तत्काल मदद के रूप में दिए जाएंगे। अगर बच्चों को सीखना है तो उन्हें उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता दी जाएगी। कौशल विकास विभाग के माध्यम से उनके बच्चों को प्रोफेशनल स्किल संबंधी ट्रेनिंग का भी किया जाएगा।
सीएम शिंदे ने बताया इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार योजना के जरिए उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
सीएम ने ये भी बताया कि इस निगम के जरिए 63 वर्ष से अधिक उम्र के चालकों को भी ग्रेजुएशन करवाने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ड्राइवर को की 300 रुपये प्रति वर्ष जमा करने होंगे, ड्राइवर प्रतिमाह इसके तहत अपनी कमाई में से 25 रुपये जमा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में राज्य एमएसआरडीसी मंत्री दादाजी भुसे, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम एवं रिक्सा टैक्सी चालकों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications