एकनाथ शिंदे पर शशि थरूर का तंज, बोले- मुख्यमंत्री तीन तरह के होते हैं

नई दिल्ली, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित किया उसने हर किसी को चौंका दिया। प्रदेश में सियासी संकट के बीच माना जा रहा था कि भाजपा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बना सकती है लेकिन पार्टी ने हर किसी को चौंकाते हुए शिवसेना के बागी गुट के विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि भाजपा के इस फैसले के पीछे की योजना उसके खुद के हित को सुरक्षित करना है, पार्टी अहम मंत्रालयों को अपने पास रखेगी। प्रदेश के इन तमाम सियासी उठापटक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने तंज कसा है।

shashi tharoor

शशि थरूर ने व्यंगकार शरद जोशी की लाइनों को ट्विटर पर साझा करते हुए तंज कसा है। थरूर ने लिखा, मुख्यमंत्री तीन किस्म के होते हैं, चुने हुए मुख्यमंत्री, रोपे हुए मुख्यमंत्री और तीसरे वे जो इन दोनों की लड़ाई में बन जाते हैं। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा ने गलत तरह से सत्ता हासिल की है, उसने पैसे और ताकत के दम पर लोकतांत्रिक तरह से चुनी गई सरकार को हटाया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा राज्यों में सत्ता हासिल करना चाहती है, वह यहां चुनी हुई सरकार को गिराती है, वह जनता की सेवा करने की बजाए सरकार गिराने में भरोसा रखती है।

जयराम रमेश ने कहा कि हम भाजपा की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराया है, यह ना सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है बल्कि लोगों का भी अपमान है जिन्होंने भाजपा की विचारधारा के विरुद्ध वोट किया। पैसा और ताकत के दम पर भाजपा गैरलोकतांत्रिक तरीके से राज्यों की सरकार को हड़प रही है। मोदी-शाह की जोड़ी किसी भी कीमत पर सत्ता को हासिल करना चाहती है। वह सीधे और अपरोक्ष तरह से सरकार को चलाना चाहते हैं। महाराष्ट्र में जो हुआ वह भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+