Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र में शरद पवार की NCP (SP) के सांसद बदल सकते हैं पाला? भाजपा नेता ने किया बड़ा दावा

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 233 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। ​​चुनाव में भाजपा के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन (MVA) के सामने कांग्रेस नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन बुरी तरह धराशायी हुआ।

महाराष्‍ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता शरद पवार की एनसीपी (SP) को मात्र 10 सीटें मिलीं। इस चुनावी परिणाम ने एमवीए की भविष्य और एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अब भाजपा के दिग्गज नेता ने शरद पवार की पार्टी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। जिसके बाद महाराष्‍ट्र की राजनीति गरमा गई है।

sharad pawar

दरअसल, भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के कुछ सांसद महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद भाजपा में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। दारेकेर ने बताया कि इनमें से कई सांसद ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है।

भाजपा नेता ने कहा अगर विकास उनकी प्राथमिकता है, तो केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के नियंत्रण को देखते हुए, ये सांसद अपनी अपने राजनीतिक भविष्य पर सावधानी से विचार कर सकते हैं,

एनसीपी (SP) ने दिया जवाब

हालांकि, दलबदल की इस अटकलबाज़ी का एनसीपी (SP) नेता विद्या चव्हाण ने तुरंत खंडन किया है। चव्हाण ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की आलोचना की। इसके साथ ही एनडीए सरकार को नीतीश कुमार की जेडी(यू) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) जैसे नेताओं के समर्थन पर निर्भर एक कमज़ोर गठबंधन बताया।

विद्या चव्हाण ने भाजपा पर विपक्षी दलों के सांसदों को अपने गठबंधन के भीतर समर्थन बनाए रखने की असुरक्षा के कारण लुभाने के लिए हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। चव्हाण ने आश्वासन दिया कि उनके सांसद गठबंधन के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के प्रस्तावों के आगे नहीं झुकेंगे।

महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम 2024

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 233 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। ​​महायुति में शामिल भाजपा ने 132 पर जीत हासिल की। वहीं एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट ने 57 सीटें और अजीत पवार के एनसीपी गुट ने 41 सीटें जीतकर साबित की है।

वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं, को भारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी महज 16 सीटें हासिल करने में सफल रही वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं और शरद पवार की एनसीपी एसपी ने 10 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+