NCP political crisis: अजीत पवार के डिप्टी सीएम बनते ही शरद पवार ने क्यों कहा, 'पीएम मोदी का आभारी हूं...'
महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए तंज कसा है।
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार अपने विधायकों के साथ महाराष्ट्र की एकनाथ सरकार में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने दोपहर राजभवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की शपथ ले ली। वहीं, इस मामले पर शरद पवार ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए तंज कसा है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि दो दिन पहले पीएम ने एनसीपी को लेकर अपने बयान में दो बातें कही थीं कि एनसीपी एक खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने सिंचाई की शिकायत और भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है। इससे (एनडीए सरकार में शामिल होने) ये स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं।' मैं उनका (पीएम मोदी) आभारी हूं।

इसके साथ ही शरद पवार ने कहा कि मेरे कुछ सहयोगियों ने अलग रुख अपनाया है। मैने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई था, जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। साथ ही पार्टी में कुछ बदलाव किए जाने थे। इससे पहले भी बहुत महत्वपूर्ण घटना क्रम राजनीति में हुए हैं। आने वाले दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बात नई नहीं है इससे पहले भी कुछ साथी हमसे अलग हुए थे। मेरे साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। ये मेरे लिए नया नहीं है। जो पहले पार्टी से अलग हुए वो चुनाव हारे हैं। आज का दिन खत्म हुआ आगे एक नई शुरुआत होने वाली है। फिर से एक पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा। मुझे प्रदेश के युवाओं पर भरोसा है, उनके साथ आगे बढ़ता रहूंगा।
वहीं, शपथ लेने के बाद डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। वो दूसरे देशों में भी लोकप्रिय हैं। हर कोई उनका समर्थन करता है और उनके नेतृत्व की सराहना करता है। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव उनके (बीजेपी) साथ लड़ेंगे और इसलिए हमने ये फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications