Sharad Pawar Threat: फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा-' मुंबई आऊंगा देसी कट्टे से उड़ा दूंगा'

शरद पवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई आएगा और देसी कट्टे से शरद पवार को उड़ा देगा।

sharad pawar

Sharad Pawar Threat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने शरद पवार के आवास पर फोन किया और नेता को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR
मामले में गामदेवी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील शब्दों का प्रयोग) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई आएगा और देसी कट्टे से गोली मारकर पवार की हत्या कर देगा।

पवार के असिस्टेंट ने उठाया था फोन
पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले ने पवार के आवास पर फोन किया था। इस दौरान उनका फोन ऑपरेटर ने रिसीव किया था। हालांकि, जब उसने फोन काट दिया तो ऑपरेटर ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी कथित तौर पर पवार के 'सिल्वर ओक' आवास पर फोन किया था, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया था। हालांकि, सोमवार को जब पवार के जन्मदिन समारोह के लिए बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए तो उसने फिर से फोन किया।

बिहार से किया गया था फोन
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए गामदेवी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हम ऑपरेटर की तरफ से प्रदान किए गए मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने यह भी शक जताया कि धमकी देने वाले ने बिहार से फोन किया था। आपको बता दें कि शरद पवार का जन्मदिन भी सोमवार को था। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र गवर्नर के बयान पर सियासी बवाल- शरद पवार बोले- ऐसे लोगों को इतना बड़ा पद देना सही नहीं है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+