'उनका फैसला निजी मामला, स्थिति पर रख रहे नजर', शरद पवार के इस्तीफा पर बोले डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis on Sharad Pawar Resignation: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के इस्तीफा पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार का इस्तीफा उनका निजी मामला है।

शरद पवार के इस्तीफा पर बोले डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis on Sharad Pawar Resignation: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर टिप्पणी की है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पवार साहब का फैसला NCP का अंदरूनी मामला है। यह उनका निजी फैसला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने कुछ सोचकर फैसला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी के भीतर कई मुद्दों पर मंथन चल रहा है। इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देना हमारे लिए सही नहीं होगा। हम स्थिति पर नजर रखेंगे और एक-दो दिन बाद प्रतिक्रिया देंगे।

वहीं, शरद पवार के इस्तीफा के बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनसीपी के जो कोई अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन शरद पवार के मार्गदर्शन में ही काम करेंगे। अब एनसीपी के अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई कि अब अगला मुखिया कौन होंगे। इस बीच दो नामों पर खास तौर पर अटकलें लगाई जा रहीं। एक उनकी बेटी सुप्रिया सुले और दूसरा उनके भतीजे अजीत पवार।

Recommended Video

      Maharashtra: NCP प्रमुख Sharad Pawar ने किया Shivsena और BJP पर बड़ा खुलासा| वनइंडिया हिंदी

      दूसरी तरफ, शरद पवार ने अपनी अपडेटेड आत्मकथा में आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने नवंबर 2019 में जिस दिन भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ ली थी, उस दिन शरद पवार बहुत हैरान थे। वे इतना शॉक्ड थे कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसके भतीजे बीजेपी के साथ सरकार बना रहे हैं। जबकि वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रहे थे।

      शरद पवार ने अपने बॉयोग्राफी में लिखते हैं कि जब उन्हें 23 नवंबर 2019 की सुबह करीब 6:30 बजे फोन आया कि अजीत पवार और एनसीपी के कुछ विधायक राजभवन में शपथ ले रहे हैं। इसके बाद मैं काफी चौंक गया। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे नाम का इसेतमाल कर विधायकों को गुमराह किया गया।

      यह भी पढ़ें- 'मेरे नाम का इस्तेमाल कर NCP MLAs को किया गुमराह', फडणवीस के साथ भतीजे अजीत की शपथ पर शरद पवार का नया खुलासा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+