Maharashtra Chunav: MVA में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-उद्धव सेना की खींचतान में विजेता बने शरद पवार, जानें कैसे?

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्‍तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल राजनीति पार्टियों ने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करना शुरू कर दी है। महाराष्‍ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने ऐलान कर दिया है तीन सहायोगी पार्टियों में प्रत्‍येक को 85 सीटें मिली हैं लेकिन बाकी बची हुई सीटों को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की खींचतान जारी है।

हालांकि अभी तक तीनों दलों को बराबर संख्‍या में सीट मिली हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि शरद पवार के नेतृत्‍व में कांग्रेस, शिवसेना यूटीबी के साथ हुए सीट बंटवारे में पवार की एनसीपी ने बराबर या उससे कम सीट पाकर भी विजेता बन चुकी है। कांग्रेस-उद्धव सेना के बीच चल रही खींचतान के बीच शरद पवार कैसे पीछे से विजेता बन गए आइए जानते हैं कैसे ?

sharad pawar4656

बता दें विपक्षी एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर ही नहीं मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर भी लंबे समय से जंग चल रही है। चुनाव में अगर जीत हासिल करते हैं तो ऐसे स्थिति में मुख्‍यमंत्री पद के लिए दावा करने के लिए शिवसेना और कांग्रेस कम से कम 100 सीटें हासिल करने के एक गठबंधन में होने के बावजूद प्रतिस्‍पर्धा कर रहे हैं।

सीएम चेहरे पर साध रखी है चुप्‍पी

शिवसेना (यूबीटी) ने उद्धव ठाकरे को अपने सीएम चेहरे के तौर पर पेश किया है लेकिन कांग्रेस पास सीएम चेहरे का अभी तक कोई उम्‍मीदवार नहीं है लेकिन लोकसभा चुनाव में महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी इसलिए वो उत्‍साहित है। हालांकि शरद पवार की एनसपी ने मुख्‍यमंत्री फेस पर चुप्‍पी साध रखी है।

शरद पवार कर रहे उम्‍मीदवारों के चयन पर फोकस

हालांकि राजनीति के चाणक्‍य 83 साल के शरद पवार ने इधर-उधर ध्‍यान लगाने के बजाय अपनी एनसीपी (SP) के उम्‍मीदवारों के सलेक्‍शन और अपने चुनावी एजेंडे पर पूरा फोकस रखा है। एनसीपी लगभग 75 -5 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है जबकि एमवीए के सहयोगी कांग्रेस और उद्दव ठाकरे की शिवसेना 85 सीटों या उससे भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आतुर हैं।

ऐसे में सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल करने वाली पार्टी एमवीए के महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने की स्थिति में आने के बाद मुख्‍ममंत्री पद का दावा कर सकेगी। हाल ही में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डाली जाए तो शरद पवार ने तीनों पार्टियों के बीच सबसे अच्‍छा स्‍ट्राइक रेट हासिल किया। इसके अलावा छह नए चेहरों पर दांव लगाया और कामयाब हुए।

शरद पवार MVA सीट शेयरिंग में कैसे बने विजेता?

इंडियन एक्‍सप्रेस में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में खुलासा किया गया है शरद पवार ने महाराष्‍ट्र की सीटों के बंटवारे में बड़ी चालाकी से अपनी सहयो‍गी पार्टियों के बीच अदला-बदली की है। कुछ सीटें छोड़ने के बावजूद वो अधिक जिताऊ सीट हासिल करने में कामयाब हो चुके हैं।

जैसे पश्चिम महाराष्‍ट्र की पाटी सीट जिस पर शरद पवार की एनसीपी पिछले दो चुनाव से हारती आई है वो उद्दव की शिवसेना को दे दी और बदले में मराठवाड़ा की कुछ अन्‍य सीटें हासिल करने में कामयाब हो गए हैं ऐसे ही चंद्र पुर के मौजूदा निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार को एनसीपी एसपी में शामिल कर ये सीट हासिल कर लेंगे।

बता दें शरद पवार की पार्टी के सूत्रों के अनुसार पवार की चुप्‍पी बहुत महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि वा दूसरों से प्रभावित हुए बिना अपनी पार्टी के लिए रणनीति तैयार करते रहते हैं। उन्‍होंने बताया पिछले दो महीने में शरद वार पूरे महाराष्‍ट्र का दौरा कर चुके हैं और लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही वो तभी बोल रहे हैं जब वो बोलना चाहते हैं और जिनके साथ चाहते हैं। सूत्र ने ये भी बताया कि पार्टी को टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से पहले ही 1,600 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+