वरिष्ठ आईएएस का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने का आरोप
Ashwajeet Gaikwad Arrest: महाराष्ट्र के ठाणे में 26 वर्षीय प्रिया सिंह को कुचलने के आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गायकवाड़ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ आईएएस के बेटे हैं। घटना की जांच के लिए गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लैंड रोवर डिफेंडर कार भी जब्त कर ली है।
ठाणे के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव ने कहा कि इस मामले के सिलसिले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेडगे हैं। हमने एक 4-पहिया रोवर कार भी जब्त कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

एसआईटी ने रविवार को मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो सहयोगियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा मामला जिसमें एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। अपराध में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया।
पीड़ित प्रिया सिंह ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने कथित तौर पर ठाणे शहर में अपनी कार से उसे कुचलने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय का आग्रह किया और दावा किया कि शनिवार की रात पुलिसकर्मियों ने उसे मजबूर किया, उससे कुछ हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। कल रात कुछ पुलिसकर्मी आए। वे मुझसे किसी चीज़ पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। मैंने मना कर दिया।
क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था। न ही मेरे परिवार से कोई था। वे मुझ पर दबाव डाल रहे थे, कह रहे थे कि कल जो भी होगा, अभी हस्ताक्षर करो। जब मैंने हस्ताक्षर नहीं किए तो वे नाराज हो गए और चले गए। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बहुत भरोसा है। मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं।
यह भी पढ़ें- Mumbai: अश्वजीत गायकवाड़ पर लगे आरोपों की SIT करेगी जांच, पीड़िता ने बयां की टॉर्चर की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications